मीरजापुर।
अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण भारत नामक संस्थान की ओर से सामुदायिक भवन बरियाघाट के सभागार में विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विजय कुमार श्रीवास्तव को साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए विंध्य मानवाधिकार भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश आशुतोष सिन्हा तथा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय एडवोकेट द्वारा संयुक्त रूप से यह सम्मान पत्र आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया गया। सम्मान पत्र में समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने के लिए सामाजिक व शैक्षिक क्षेत्र में किए गए रचनात्मक प्रयास के लिए यह पुरस्कार प्रदान क़िया गया। साहित्यकार विजय कुमार श्रीवास्तव ने इस सम्मान को अपने अग्रजों, मार्गदर्शकों तथा सहयोगियों के शुभकामनाओं से प्राप्त हुआ बताया है।



