News

परिक्षेत्र के जनपदों के साइबर सेल के कार्यों की समीक्षा कर आईजी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश; आईटी एक्ट की लम्बित विवेचनाओं का करे त्वरित गति से निस्तारण

मीरजापुर।
गुरुवार, 11 दिसंबर को पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र ‘आरपी सिंह द्वारा परिक्षेत्रीय कार्यालय मीरजापुर में परिक्षेत्र के जनपदों के साइबर सेल प्रभारियों एवं साइबर सम्बन्धी कार्य करने वाले कर्मचारियों के साथ परिक्षेत्रीय कार्यालय में साइबर के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि आईटी एक्ट की लंबित विवेचनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, तथा आईटी एक्ट की लम्बित विवेचनाओं को नोडल अधिकारी (अपर पुलिस अधीक्षक) 7 दिवस के अन्दर अर्दली रुम करके विवेचनाओं का निस्तारण कराये।

जिन थानों के मुकदमों का निस्तारित हो गया है परन्तु आनलाईन अपडेट न होने के कारण पेंडिग शो कर रही है, उनको तत्काल अपडेट कराये, साथ ही पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा साइबर अपराध से सम्बन्धित दिये गये आदेश निर्देश के बारे में भली-भाँति बताया गया। म्यूल खातों का सत्यापन कराया जाए तथा सदिंग्ध मोबाइल नं0 व आईएमईआई को प्राथमिक सत्यापन के बाद बन्द कराये एवं एनसीआरपी पोर्टल पर लम्बित शिकायतों एवं गोल्डेन टाइम में फ्राड धनराशि को लिएन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया ।
यह भी निर्देशित किया गया कि साइबर अपराध से बचाव के सम्बन्ध में ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरुकता का कार्यक्रम कराया जाए।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!