मीरजापुर।
इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के सी डी देशमुख सभागार में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम में स्त्री दर्पण मंच द्वारा रामेश्वरी नेहरू की 140वीं जयंती पर कई महत्वपूर्ण पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मिर्जापुर की मशहुर कवियत्री डॉ. अनुराधा ओस द्वारा चयनित और संपादित पुस्तक ‘खिलूंगी यहीं कहीं’ का लोकार्पण मुख्य अतिथि के रूप में अशोक वाजपेई, मीनाक्षी प्रसाद और विजय नारायण ने किया। यह पुस्तक पुस्तकनामा प्रकाशन द्वारा प्रकाशित की गई है और इसमें 14 वरिष्ठ कवयित्रियों की चुनिंदा कविताएं शामिल हैं।
इस अवसर पर ‘स्त्री लेखा’ पत्रिका के नवीनतम अंक का भी विमोचन हुआ, साथ ही संजू शब्दिता द्वारा संपादित समकालीन स्त्री ग़ज़लकारों की चुनिंदा गजलों की पुस्तक ‘बज़्मे-शायरात’ और वीरेंद्र नारायण द्वारा लिखित पुस्तक ‘हिंदी ड्रामा एंड स्टेज’ का भी लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में कवि विमल कुमार की पुस्तक ‘तवायफनामा’ पर आधारित एक नृत्य नाटिका का मंचन शोभा बनर्जी और उनकी टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में अनिल सिन्हा, गोपेश्वर सिंह, उर्मिलेश कुमार, पीयूष दहिया, विपिन चौधरी, प्रिया वर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर साहित्यिक जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पुस्तकों के लोकार्पण के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं दीं।
कवियत्री डॉ अनुराधा ओस की इस उपलब्धि पर र्मड़िहान विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल, के बी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर गौरीशंकर द्विवेदी, जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह और के एम पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ रितु सिंह समेत साहित्य जुड़े तमाम लोगो ने हर्ष जताया है।



