News

दूसरी बार दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री बनने के बाद पहाडी ब्लाक मे सोहनलाल श्रीमाली का हुआ जोरदार स्वागत

पड़री, मीरजापुर।
उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहन लाल श्रीमाली के रुप मे दूसरी बार मनोनयन होने के बाद विकास खंड पहाड़ी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने जोरदार एवं भव्य स्वागत किया।

श्रीमाली के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर स्वागत का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्वागत समारोह के दौरान क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों ने उन्हें पुनः दायित्व मिलने पर बधाई दी।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि श्रीमाली के नेतृत्व में पिछड़ा वर्गों के हितों से जुड़े कार्य और तेजी से आगे बढ़ेंगे। वहीं, श्रीमाली ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास और संगठन को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवाओं और गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!