News

शातिर गो-तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार; क्रूरतापूर्वक ले जाए जा रहे 37 राशि गोवंश तथा घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

मीरजापुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन मे 11/12 दिसंबर 2025 की रात्रि में थाना अदलहाट पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक डीसीएम पर गोवंश लादकर रीवा मध्य प्रदेश से से बिहार ले जाया जा रहा है। थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा डीसीएम का पीछा किया गया तो शेरपुर तिराहे के पास डीसीएम को खड़ी कर दो बदमाश डीसीएम से नीचे उतरकर गिरफ्तारी से बचने हेतु पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किये परन्तु थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही की गयी, जिसमें एक गो-तस्कर के बाएं पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरा गो-तस्कर भागने में सफल रहा।

पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त अफजाल अहमद पुत्र साबिर अली निवासी मुरादपुर थाना सिधौंली जनपद हापुड़ को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उसकी स्थिति सामान्य है। पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा व 02 खोखा कारतूस 315 बोर तथा मौके से डीसीएम वाहन संख्याः UP37BT4013 में क्रूरता पूर्वक बांधकर वध हेतु ले जाए जा रहे 37 राशि गोवंश बरामद किया गया।

उक्त पुलिस मुठभेड़ एवं गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक अदलहाट-अजय सेठ मय पुलिस टीम शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!