News

नपाध्यक्ष ने गुदरी में सामुदायिक भवन और कृष्ण नगर में सीसी सड़क का किया लोकार्पण

मीरजापुर।
नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर के दो वार्डो में कोतवाली वार्ड के ऐतिहासिक गुदरी कुआं के पीछे सामुदायिक भवन एवं चंद्रदीपा वार्ड में कृष्ण नगर नटवा में पंद्रहवें कार्यवित्त योजना से नाली मरम्मत, कवर एवं सीसी सड़क निर्माण का विधिवत पूजन अर्चन कर लोकार्पण किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि दो सौ पैसठ साल पुराने इस ऐतिहासिक गुदरी का तमाशा जो कोतवाली के पीछे गुदरी में होता था, आज वहीं पर एक पक्का सामुदायिक भवन का निर्माण का कार्य नगरपालिका परिषद मीरजापुर द्वारा किया गया है। यह स्थान बहुत ही प्राचीन एवं मीरजापुर की ऐतिहासिक पहचान हैं। इस सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है।

इससे पहले इसे साहू अखाड़ा के नाम से जाना जाता था, आज इसे प्रेम क्लब सोसायटी के द्वारा इसको संचालित किया जा रहा था, प्रत्येक वर्ष होली के अवसर पर स्थानीय नागरिकों के द्वारा यहां पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। सामुदायिक भवन बनने से मोहल्लेवासियों को शुभ कार्य, होली के अवसर पर किए जाने वाले तीन दिवसीय तमाशे का आयोजन और होली मिलन कार्यक्रम सहित अन्य का आयोजन करने के लिए इसका उपयोग कर सकेंगे।

इस मौके पर सभासद वर्षा वर्मा, विनोद यादव, किशन कसेरा, श्याम सिंह, गौरव उमर, आशुतोष त्रिपाठी, एड संजीव कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, सफाई इंस्पेक्टर अहमजद हुसैन, सत्यनारायण केशरी, कवि कसेरा, महेश वर्मा, कृष्ण कुमार सिंह, अभिषेक केशरवानी, सीताराम कसेरा, शिव कुमार, बालगोविंद कसेरा, प्रवि कसेरा, संतोष, राजेश, अर्पित, नमन, बालाजी कसेरा, सोनू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!