News

किसान संगोष्ठी में किसानों को कम लागत में अधिक अनाज पैदा करने द जानकारी

अहरौरा, मीरजापुर। स्थानीय क्षेत्रीय सहकारी संघ में शुक्रवार को पंचायत स्तरीय किसान गोष्ठी एवं किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही कम लागत में अधिक पैदावार करने की जानकारी भी दी गई।
गोष्ठी में किसानों को वर्ष 2025-2026 के लिए रवि की बुआई के साथ ही पीएम किसान सम्मान निधि एवं उर्वरक बीज कृषि रसायन लेने हेतु फॉर्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने के लिए किसानों को प्रेरित किया गया।

क्षेत्रीय सहकारी संघ में डायरेक्टर डॉ जेएस मौर्य के अध्यक्षता में संपन्न हुई किसान गोष्ठी के मुख्य वक्ता डॉ श्याम बिहारी वर्मा ने किसानों को कम लागत में अधिक पैदावार करने के संबंध में बताया।कहा कि किसान फसल लगाने के पूर्व मिट्टी की जांच अवश्य कराएं।

गोष्ठी में समिति के सचिव उमेश सिंह, बसंत कुमार एटी एमके, डायरेक्टर योगेश सिंह, डायरेक्टर शिवबली सिंह, राम राज बिंद सहित किसान तिलकधारी बिंद, नंदलाल पटेल, श्याम नारायण सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

 

ट्रैक्टर ट्राली पर आग लगी पुआल में दबकर युवक की मौत में इत्फाकिया दर्ज

अहरौरा, मीरजापुर।
स्थानीय थाना क्षेत्र के नारायणपुर इमलिया चट्टी रोड पर स्थित अतरौली खुर्द गांव के पास गुरुवार को भुड़कुड़ा से इमलियाचट्टी की तरफ पुआल लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली में ऊपर गए बिजली के तार में पुआल फंसने के बाद तार टूटने से लगी आग को बुझाने के प्रयास एवं ट्रैक्टर ट्राली पलटने से हुई युवक की मौत की घटना में पुलिस ने मृतक आशुतोष सिंह के भाई दीपक कुमार सिंह की तहरीर पर इत्तेफाकिया दर्ज कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी इमलिया चट्टी सुनील कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर इत्तेफाकिया दर्ज कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!