News

राज्यसभा में राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह ने मीरजापुर की सड़कों के दुरुस्तीकरण की उठाई मांग

मीरजापुर। 
शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मीरजापुर के राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने राज्यसभा में मीरजापुर के हलिया स्थित मतवार गांव के रोड व मीरजापुर के अन्य सड़कों को ठीक कराने की मांग किया। उन्होंने राज्यसभा सदन में पीडब्ल्यूडी एवं वन विभाग के बीच रुकी हुई गड्ढे वाली सड़कों को ठीक कराने हेतु मांग उठाई कि इन सड़कों की हालत बहुत ही खराब है और आने जाने वाले जनमानस को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।
 
खासतौर से बीमार पीड़ित लोगों को जब इलाज कराने के लिए मंडली चिकित्सालय की ओर जाना पड़ता है तो लोगों की हालत बहुत खराब हो जाती है। इसी मांग को लेकर राज्यसभा में जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की। साथ में सदन के माध्यम से अरुण सिंह ने केन्द्रीय वन मंत्री से त्वरित निस्तारण हेतु आग्रह किया, जिससे जनता को सुलभ मार्ग उपलब्ध हो सके।
 
उक्त मांग हेतु भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह एवं पदाधिकारी व कार्यकर्तागणों ने राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दूबे ने दी है।
 
Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!