0 स्वंय सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से वार्ता कर समूह से जुड़ने से पहले व जुड़ने के बाद उनके जीवन हुए परिवर्तन के बारे उनसे संवाद कर ली जानकारी
मीरजापुर। महिलाओं को कौशल विकास, रोजगार और डिजिटल साक्षरता जैसे अवसरो के माध्यम से सशक्त बनाए जाने हेतु जनपद मीरजापुर में सर्वे हेतु प्रोफेसर पूनम कुमारी ने आज अपने जनपद भ्रमण केे दौरान विकास खण्ड सिटी, कोन कौशल विकास केन्द्र ग्लोबल इंस्टीट्यूट का निरीक्षण किया। विकास खण्ड सिटी में प्रोफेसर पूनम कुमारी ने स्वंय सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से वार्ता कर समूह से जुड़ने से पहले व जुड़ने के बाद क्या परिवर्तन आया है उनसे संवाद कर जानकारी ली गई। लाभार्थी देवी चौहान ने बताया कि एक वे दिव्यांग होते हुए भी समूह से जुड़कर स्वंय को आत्मनिर्भर बनाया।
उन्होंने बताया कि वे सामुदायिक शौचालय में केयर टेकर का कार्य करती है और उन्हें मानदेय के रूप में रूपया 6000/- प्रति माह की दर मानदेय भी मिलता है। अघवार निवासी अनीता देवी ने बताया कि समूह के माध्यम ऋण लेकर चूरा व आइसक्रीम की मशीन लेकर अपना स्वंय रोजगार कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी के मार्ग दर्शन में जन कल्याणकारी योजनाओं में अपेक्षित सहयोग के कारण हम सभी स्वंय आत्मनिर्भर बन अपना जीवन यापन कर रहे है।
टांड निवासी रंजना मौर्या ने बताया कि वे 2019 से समूह से जुड़ी हुई है उनके समूह का नाम राम प्रेरणा स्वंय सहायता समूह है। उन्होंने बताया कि समूह में आने पहले बाहर आने जाने में काफी दिक्कत होती थी किन्तु जबसे जुड़ी है उनकी दिक्कते कम हो गई है। नीलम चैरसिया ने बताया कि ने बैंक सखी का कार्य करती है। विकास खण्ड कोन में संकुल स्तरीय संघ लेखाकार साधना ने बताया कि पहले हम अपने घर मे रहा करते थे हमारी कोई पहचान नही थी आज समूह से जुड़ने के बाद हमारी एक अलग पहचान है और हमारे जीवन मे आर्थिक व सामाजिक सुधार हुआ है।
रेखा जायसवाल ने बताया कि 12 से 13 वर्ष पहले आम महिला थी किन्तु आंगनबाड़ी से जुड़ने के बाद उनके जीवन बहुत सारे परिवर्तन आए है और इसके साथ ही आस पास के महिलाओं को शासन के चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर उन्हें भी जागरूक कर आत्मनिर्भर बना रहा हूॅ जैसे कि उन्हे बच्चों को समय से टीका लगवाने व उसके महत्व के बारे में बताया। सिटी विकास में खण्ड विकास अधिकारी मुनीश कुमार एवं विकास खण्ड कोन में ब्लाक मिशन मैनेजर विनोद प्रजापति उपस्थित रहें।



