News

धर्मांन्तरण मामले मे 10 अभियुक्त गिरफ्तार, धार्मिक पुस्तकें बरामद
मीरजापुर।
थाना कोतवालली देहातपर रविवार, 14 दिसंबर 2025 को आनन्द दूबे पुत्र रामेश्वर दूबे निवासी कुरकुठिया थाना कोतवाली देहात द्वारा नामजद अभियुक्त/अभियुक्ता के विरूद्ध धर्म विशेष का प्रचार करने के बहाने गांव के भोले-भाले लोगों को पैसा इत्यादि का प्रलोभन व लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया गया। इस आधार पर थाना अपराध संख्या-544/2025 धारा 3/5(1) उ0प्र0विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।

 

सोमेन बर्मा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में त्वरित कार्यवाही करते हुए आज सोमवार, 15 दिसंबर 2025 को पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना के ग्राम खरहरा चर्च के पास से 10 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास 4 धार्मिक पुस्तक बाइबिल, 10 कॉपी किताब, 3 स्मार्ट मोबाइल फोन व 1 की-पैड मोबाइल बरामद किया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता को न्यायालय/जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता मे भोला पटेल पुत्र जयशंकर निवासी तिलवाँ थाना रेवतीपुर थाना गाजीपुर (हालपता पादरी ग्राम खरहरा चर्च), , कृष्णकान्त तिवारी पुत्र स्व0 सीताराम तिवारी निवासी बढ़ौली थाना देहात, अंगनू प्रसाद पुत्र विश्राम निवासी लेढू, माया पटेल (पादरी की पत्नी) पत्नी भोलानाथ पटेल निवासिनी खरहरा, फूलपत्ती पत्नी गौतम निवासिनी जसोवर पहाड़ी खरहरा, सुशीला देवी पत्नी संतोष निवासिनी किरतारतारा, हीरावती देवी पत्नी भगवान निवासिनी खरहरा, रेनू पत्नी प्रदीप तिवारी निवासिनी बढ़ौली, लक्ष्मी पत्नी बब्बू निवासिनी किरतारतारा एवं .साधना पत्नी राजेन्द्र निवासिनी विश्वनाथपुर शामिल है।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे उप-निरीक्षक शितलू राम व भरतलाल पाण्डेय, थाना को0देहात, मुख्य आरक्षी भीम यादव, अनिल गुप्ता, कैलेन्द्र यादव व विक्रम विशाल सिंह
आरक्षी बृजमोहन सिंह, विपिन कुमार व बैकुण्ठ यादव
महिला आरक्षी चन्द्रकला, रश्मि श्रीवास्तव, माया रानी, प्रियंका व मंशा कुमारी आदि रही।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!