पूर्वजों ने जो कार्य रक्त बहाकर किया, वह कार्य सकल हिंदू समाज को एकजुट होकर करना है: अंगराज सिंह
० बसनई बाजार, चेतगंज और रमईपट्टी मे सकल हिंदू समाज की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का हुआ जोरदार आयोजन
मीरजापुर। नगर के तीन बस्तियो बसनई बाजार, चेतगंज और रमईपट्टी मे सकल हिंदू समाज आयोजन समिति की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का जोरदार आयोजन कर हिंदू समाज के एकजुटता पर बल दिया गया। संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम घंटाघर, बसनई बाजार बस्ती का वार्ड घंटाघर, इमामगंज, बसनई बाजार, कोतवाली का घंटाघर परिसर में हुआ।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव जूना अखाड़ा, मुख्य सेवक अति प्राचीन श्री बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर संत डॉ. योगानंद गिरी जी महाराज, मुख्य वक्ता प्रांत संघ चालक काशी प्रांत अंगराज सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्राचार्य जीडी बिनानी पीजी कॉलेज डॉ बीना सिंह, विशिष्ट अतिथि समाज सेवक जोखू राम सोनकर, कार्यक्रम अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह अध्यक्ष गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा रतनगंज ने भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया।
लोकगायक शिवलाल एवं टीम द्वारा संगीत कार्यक्रम हुआ और बच्चों द्वारा रामायण के अंश का संक्षिप्त मंचन हुआ। सर्वप्रथम गणेश वंदना, हनुमान चालीसा का पाठ के बाद वंदे मातरम का सामूहिक गान, मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं अतिथियों का स्वागत मंचासीन अतिथियों द्वारा क्रमशः उद्बोधन एवं अंत में अतिथियों द्वारा भारत माता की आरती एवं अन्य लोगों द्वारा भी आरती कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में हरदीप सिंह खुराना श्री गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा रतनगंज ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
समापन करते हुए मुख्य वक्ता प्रांत संघचालक अंगराज सिंह ने कहाकि हिंदू समाज के पूर्वजों ने जो कार्य रक्त बहा कर किया, वह कार्य शक्ल हिंदू समाज को एकजुट होकर करना है। धन्य है हमारे पूर्वज जिन्होने त्यौहारो की रचना की और आज हम विभिन्न उत्सवो के द्वारा हिंदू समाज को एकजुट कर पा रहे है। साधु संतों महात्माओ ने सनातन एवं हिंदू धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए अपने शिष्यो का सृजन किया। स्वामी विवेकानंद, शंकराचार्य एवं पूज्य संतो सहित शिवाजी, राणा प्रताप, चेनम्मा, अहिल्याबाई आदि ने हिंदू समाज के उत्थान के लिए अपने आप को समर्पित कर दिया। स्वामी विवेकानंद जी ने कहाकि मै उस भगवान की पूजा करता हू, जिसे अज्ञानी लोग मनुष्य कहते है।
संतो मनीषियो के कार्य को आगे बढाते हुए हिन्दू समाज को तटस्थ करने और प्रचीन संस्कृति और सभ्यता के के रक्षा के लिए 100 साल से संघ कार्य कर रहा है।
उन्होने कहाकि सकल हिंदू समाज को संगठित करके ही देश को आगे ले जाया जा सकता है। इसके लिए संघ पंच परिवर्तन के माध्यम से हिन्दू समाज को जागृत कर रहा है, जिसमे समस्त हिंदू समाज को साथ मिलकर कार्य करने की जरूरत है। सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, स्वदेशी जागरण के भाव को आत्मसात कर समस्त हिंदू समाज को इसके लिए प्रेरित करना है।
अध्यक्षता करते हुए योगानंद गिरी जी ने धर्मो रक्षति रक्षित: पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा धर्म (नैतिकता/कर्तव्य) उसकी रक्षा करता है, जिसकी धर्म रक्षा करता है” या “जो धर्म का पालन करता है, धर्म उसकी रक्षा करता है”। इस अवसर पर गोपाल केसरवानी, गौरव ऊमर, बस्ती पालक रितेश, जिला बौद्धिक प्रमुख गुंजन, नगर प्रचारक अंजनी सहित अन्य लोग रहे।
चेतगंज बस्ती में हिंदू सम्मेलन के आयोजन में मुख्य वक्ता विभाग कार्यवाह सच्चिदानंद, अध्यक्षता कर रहे संतोष, महिला व्यक्ता उमा, संत रामानुज दास, कार्यक्रम संयोजक राम रक्षा भारती ने मा भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। बस्ती प्रमुख रविन्द्र जायसवाल, सह बस्ती प्रमुख काजू, सह नगर शारीरिक प्रमुख अर्जुन, सोनू दीक्षित, धर्मराज, शिवम्, किशन, राहुल, लवी, अनिल, आकाश, सत्तामी, भोला, भंडारी, आकाश, रोहित, रामू, सनी, आलोक, पद्म, आदि रहे।
घुरहूपट्टी और रमईपट्टी बस्ती का विराट हिंदू सम्मेलन सिटी क्लब मे हुआ। सम्मेलन के माध्यम से हिंदुओं को एकजुट रखने पर जोर दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डा. प्रदीप कुमार ने की। मुख्य वक्ता संजय, संत इंदुमति, मालती एवं संघ के विभाग सह कार्यवाह धर्मराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संचालन देवराम ने किया। बस्ती पालक प्रदीप पाण्डेय, अखिलेश, सभासद नीरज गुप्ता, बस्ती प्रमुख गोलू, प्रशांत सिंह, हिमांशु, राजेश शाह, उमा बरनवाल, ममता यादव आदि उपस्थित रहे।



