News

गो-तस्करी के अभियोग में वांछित ₹ 20-20 हजार के इनामियाँ दो गो-तस्कर गिरफ्तार

अहरौरा, मीरजापुर। थाना अहरौरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 13 दिसंबर को थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा जंगल के रास्ते वध हेतु ले जाए जा रहे 21 राशि गोवंशो को बरामद करते हुए एक गो-तस्कर संदीप उर्फ मुन्ना राय को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया था, जबकि दो गो-तस्कर भौतिक परिस्थितियों का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।

इस सम्बन्ध में थाना अहरौरा पर धारा 109 बीएनएस, 3/25 आयुध अधिनियम व 3/5ए/8 गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा मौके से फरार शातिर गो-तस्करों की गिरफ्तारी हेतु 20-20 हजार के इनाम की घोषणा की गयी थी।

16 दिसंबर दिन मंगलवार को थाना अहरौरा पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में फरार चल रहें 20-20 हजार के इनामियाँ वांछित अभियुक्त मुनेश्वर विश्वकर्मा पुत्र फेका विश्वकर्मा निवासी भोजपुर पड़ाव थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली(हालपता-स्माइलपुर थाना चैनपुर जनपद भभुआ बिहार) व सचाऊ बिन्द पुत्र बौडम निवासी सरिया थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर (हालपता-मेड़रिया थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर) को अहरौरा थाना क्षेत्र के भक्शी नदी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- उप-निरीक्षक सुनील कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, रामदरश यादव व श्यामलाल यादव, मुख्य आरक्षी शशिप्रताप सिंह, आशीष कुमार राय, नरेन्द्र सिंह, रामदुलार यादव, अमरेश प्रताप व चन्दन कुमार रहे।

होमगार्डस के पदों के लिए करें एनरोलमेन्ट
मीरजापुर।
जिला होमगार्डस कमांडेंट विन्ध्याचल पाठक ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के पत्र नवम्बर 21, 2025 के द्वारा होमगार्डस के पदों पर एनरोलमेन्ट हेतु “उत्तर-प्रदेश होम गार्डस के पदों पर एनरोलमेन्ट-2025” की सूचना / ‘ विज्ञप्ति दिनांक 18-11-2025 के व्यापक प्रचार प्रचार कराये जाने की अपेक्षा की गयी है।

प्रदेश के समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा होम गार्डस स्वयंसेवको के रिक्त पदों पर एनरोलमेन्ट हेतु विज्ञप्ति संख्या पीआरपीबी-बी (होमगार्ड संवर्ग)-02/2025 दिनांक- नवम्बर 18, 2025 की प्रति सूचना पटट पर लगाएं तथा उसका व्यापक प्रचार प्रसार कराना सुनिश्चित करें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!