News

राजदीप महाविद्यालय का 28वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया

मीरजापुर।
मंगलवार, 16 दिसंबर 2025 को प्रातः राजदीप महाविद्यालय कैलहट के सभागार में आयोजित किया गया। शुभारंभ मां सरस्वती, राम बुलावन सिंह, रमपत्ती देवी, मालती, राजदीप के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। स्वागत गीत अर्पिता, मांशी, रीशू ने प्रस्तुत किया।

स्वागत की कड़ी में उपस्थित मुख्य अतिथि श्रीमती आभा सिंह का माल्यार्पण बी०एड्० प्रवक्ता रंजना श्रीवास्तव, राजदीप स्मारक समिति, कैलहट, मीरजापुर के पूर्व अध्यक्ष वासुदेव सिंह का माल्यार्पण समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ चन्द्रशेखर सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ गायत्री देवी का माल्यार्पण हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ सुधा रानी, अपर जनपद न्यायाधीश फिरोजाबाद श्याम बाबू जी का माल्यार्पण समिति के सदस्य राजगौरव सिंह, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री संजय भाई पटेल का डा० चन्द्रशेखर सिंह, समिति के कोषाध्यक्ष राम बुलावन सिंह का माल्यार्पण शैलेन्द्र सिंह, गुरुदेव सिंह का माल्यार्पण धर्मेंद्र सिंह, पूर्व सांसद प्रत्याशी दौलत सिंह का माल्यार्पण जितेन्द्र सिंह, बी०के० पंकज भाई का माल्यार्पण अवनीश कुमार पटेल, स्मारक समिति के पूर्व मंत्री जगदीश सिंह का माल्यार्पण डा० प्रशान्त कुमार सिंह, ओम शांति आश्रम चुनार की बी०के० सुनीता‌ एवं बी०के० चांद तारा का माल्यार्पण छात्राओं ने किया।

प्रबंधक ई० राज बहादुर सिंह ने 28वें स्थापना दिवस पर सभी अतिथियों का स्वागत भाषण के माध्यम से किया। महाविद्यालय में आयोजित मेंहदी, वाद विवाद एवं विभिन्न खेल कूद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं, शैक्षक गतिविधियों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को अपर जनपद न्यायाधीश श्याम बाबू जी ने पुरस्कृत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपना, काजल, गोल्डी, गुड़िया आदि ने प्रस्तुत किया।

अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ गायत्री देवी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन डा० चंचला देवी सिंह ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डा० अंजनी श्रीवास्तव, डा० संजय पाण्डेय, डा0 आरसी मिश्रा, डा० रीति सिन्हा, अर्चना सिंह, डा० निधि सिंह, प्रिया सिंह, मिनाक्षी पटेल, आशीष सिंह, जितेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!