News

चोरी की 4 बैटरी, 2 इन्वर्टर, 1 मिक्सी जार व ₹ 11 हजार नगद सहित दो शातिर चोर गिरफ्तार
० चोरी की घटना में प्रयुक्त रिंच, पाना, पेंचकस इत्यादि बरामद
फोटोसहित
मीरजापुर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में थाना अदलहाट पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार, 17 दिसंबर 2025 में थाना अदलहाट पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि दो शातिर चोर ग्राम पौनी वैरियर के पास नहर के किनारे बने कपडे की दुकान व खाद बीज की दुकान तथा ग्राम कौडिया कला चोरी गये सामान को चोरों द्वारा कहीं ले जाया जा रहा है। थाना अदलहाट पुलिस टीम द्वारा चोरों की पतारसी सुरागरसी करके तलाश किया गया तो बिसौरा ग्राम के नहर के पास से 2 अभियुक्तों साहिल उर्फ अफरीदी पुत्र स्व0 सादर निवासी ग्राम रस्तोगिया थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर व सलीम उर्फ सोहेल पुत्र अब्दुल रहीम उर्फ अप्पू निवासी ग्राम रस्तोगिया थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया। चोरी का सामान 1 मिक्सी जार, 4 बैटरी, 2 इन्वर्टर, अन्य कपडा आदि व चोरी के सामानों की बिक्री की अवशेष धनराशि ₹ 11000 नगद तथा चोरी/नकबजनी की घटना में प्रयुक्त 01 सलाई रिंच, 01 पाना , 01 छैनी नुमा राड, 01 पेंचकस, 01 सडसी बरामद किया गया। चोरी/नकबजनी के सम्बन्ध में थाना अदलहाट पर मु0अ0स0-370/25 व 371/25 अन्तर्गत धारा 305(1), 324(4),331(4),317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत है, नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे उप-निरीक्षक अरूण कुमार यादव व रणजीत सिंह थाना अदलहाट व मुख्य आरक्षी सुधीर सहाय व सर्वजीत राम शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!