News

मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन आज
मीरजापुर।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर के तत्वाधान मे 18 दिसम्बर 2025 को मंडल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन नगर स्थित पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज महुअरिया मे आयोजित किया जायेगा। इस आशय की सूचना देते हुए जिला विज्ञान क्लब मिर्ज़ापुर के समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के आयोजन का उदेश्य बच्चों मे वैज्ञानिक विधि से कार्य करने एवं वैज्ञानिक सोच की वृद्धि करना है। प्रतियोगिता मे विंध्याचल मंडल के तीनो जिलों से जनपद स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिको की 15-15 बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे।मंडल स्तर से 5बाल वैज्ञानिको के माडल राज्य स्तर के लिए चयनित किये जाएगे।मंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 10000 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 7000 रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 5000 रुपये एवं शेष दो प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार स्वरूप 2000 रुपये की धनराशि, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएगे। सभी अन्य प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये जाएगे। इस कार्यक्रम मे उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार होगे। समापन सत्र मे मुख्य अतिथि उदयभान संयुक्त शिक्षा निदेशक मिर्ज़ापुर होगे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!