मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अन्तर्गत गठित जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें प्लास्टिक बेस्ड मैंनेमेट यूनिट विकास खण्ड छानबे की ग्राम पंचायत गोपालपुर में मशीनो का क्रय व सिविल वर्क आदि पर अवशेष धनराशि स्वीकृत करने के सम्बंध में चर्चा की गई। बैठक में फ्किल सलज मैनेमेंट इकाई स्थापित करने के लिए जमीन की उपलब्धता पर चर्चा। स्वच्छ भारत कोष, आर0आर0सी0 निर्माण हेतु भूमि की अनुउपलब्धता एवं विवादित ग्राम पंचायतो का विवरण, बायो गैस प्लांट की क्रियाशीलता, गंगा एक्शन प्लान आदि पर विस्तृत चर्चा कर नियमानुसार निर्णय लिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन कार्यो की स्वीकृति तथा बजट प्राप्त हो चुके है। कार्यो में तेजी लाते हुए ससमय पूर्ण कराया जाए तथा जहां पर जमीन की अनुउपलब्धता है सम्बन्धित उप जिलाधिकारी से समन्वय स्थापित कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, ब्लाक प्रमुख कोन अनिल सिंह, ब्लाक प्रमुख सीखड़ सत्येन्द्र कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, क्वार्डिनेटर विनोद श्रीवास्तव, प्रशान्त शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक अभियंता जल निगम ग्रामीण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) समिति बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न
You May Also Like
मीरजापुर मे बनेंगे पूर्वांचल के पहले दो प्लेस पार्क; मडिहान मे प्रताप प्लेज पार्क और हिनौती मे बनेगा विंध्य प्लेज पार्क
- March 6, 2026
- 0 Comments
0 एमएसएमई विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हाई लेवल कमेटी ने दी सैद्धांतिक सहमतिविमलेश अग्रहरि,…
- March 5, 2026
- 0 Comments
जनकल्याणकारी निर्णय हेतु मुख्यमंत्री के प्रति विधायक ने जताया आभारफोटोसहितमीरजापुर। छानबे विधायक श्रीमती रिंकी कोल के आवास पर…
- March 5, 2026
- 0 Comments
संघ कार्यालय मे होली मिलन समारोह मे जमकर उडे अबीर गुलाल0 कलियुग मे संघ के करोडो स्वयंसेवक कर…



