News

नव युवक अधिवक्ता समिति का चुनावी कार्यक्रम घोषित 

चुनार। वुधवार को इल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष सत्येन्द्र नाथ दिवेदी ने बताया कि 18, 19,20 दिसंबर को नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक, 19 व 20 दिसंबर को नामांकन सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच अपराह्न तीन बजे से शाम चार बजे तक, नामांकन फार्म वापसी 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक, अंतिम रूप से प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच जनवरी को टेंडर और छह जनवरी 2026 को सुबह साढ़े दस से अपराह्न तीन बजे तक मतदान एवं उसके बाद मतों की गणना व परिणाम की घोषणा की जाएगी। इल्डर्स कमेटी में श्याम मुरारी सिंह, नंद किशोर सिंह, कल्लू सिंह, अखिलेश सिंह शामिल रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!