News

कलेक्ट्रेट मे आयोजित अल्पसंख्यक दिवस पर विधायक छानबे रिंकी कोल ने सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओ के बारे मे दी जानकारी

सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की तर्ज पर कार्य कर रही है केन्द्र व प्रदेश सरकार

मीरजापुर। अल्पसख्यंक कल्याण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार मे आयोजित भव्य कार्यक्रम मे विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या एवं विधायक छानबे रिंकी कोल ने उपस्थित अल्पसंख्यक पदाधिकारियो, प्रतिनिधियो को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसी एक वर्ग के लिए नही अपितु सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की तर्ज पर कार्य कर रही है। जिसमे संचालित योजनाओ का अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भी काफी मात्रा मे इसका लाभ उठा रहे है।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यको के अधिकारो, सुरक्षा व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष 18 दिसम्बर को अल्पसंख्यक दिवस के रूप मे मनाए जाने का निर्णय लिया गया जिसमे विभिन्न गोष्ठियां, जागरूकता कार्यक्रम आदि आयोजित कर उनके अधिकारो व सरकार की योजनाओ के बारे में जानकारी दी जा सके ताकि वे अधिक से अधिक लाभ उठा सके।

इस अवसर पर विधायक मझवां शुचिस्मिता मौर्या ने अल्पसंख्यको के अधिकारो के बारे में जागरूकता बढ़ाने एवं अल्पसंख्यको को संविधान द्वारा दिए गए विशेष अधिकारो और सुरक्षा उपायो पर बल दिया। विधायक छानबे रिंकी कोल ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा जाए ताकि वे आगे चलकर अपने हितो व अधिकारो को समझे व समाज की मुख्य धारा से जुड़कर देश के विकास मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका दे सके। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 धरमवीर सिंह ने विधायकगण को साल व पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत व अभिनन्दन किया।

अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने सभी अतिथियो का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इसके पूर्व जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के द्वारा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं व अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित अन्य विशेष योजनाआके के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैठक मे जपनद के अल्पसंख्यक समुदाय के विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!