0 वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान पर मंडल विज्ञान माडल प्रतियोगिता का आयोजन
मीरजापुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता मे संचालित जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान मे पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मे मंडलस्तरीय विज्ञान माडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी अपने जनपद स्तर की प्रदर्शनी से चयनित होकर मंडल स्तर पर अपने इन्नोवेटिव विज्ञान माडल की प्रस्तुति विषय विशेषज्ञो के समक्ष प्रस्तुत की।
मंडल स्तर पर मिर्जापुर एवं सोनभद्र के छात्रों ने प्रतिभागिता की। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने किया। जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने सभी छात्रों के विज्ञान माडलो के बारे मे जानकारी ली एवं उनको उसमे कुछ अच्छा करने के लिए भी प्रेरित किया, एवं छात्रों का हौसला बढ़ाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार दीक्षित ने सभी का स्वागत किया।
जिला समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय से जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की। प्रतियोगिता मे विज्ञान माडल का मूल्यांकन डाक्टर एस के गोयल एसोसिएट प्रोफेसर/कृषिवैज्ञानिक, लवकेश पाल प्रवक्ता मैकेनिकल इंजीयरिंग, मुकेश कुमार प्रवक्ता, केशव सिंह प्रवक्ता इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग ने किया। प्रतियोगिता मे समापन समारोह के मुख्य अतिथि उदयभान संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल रहे।
प्रतियोगिता मे मिर्जापुर जनपद से जनपद स्तर पर चयनित 15 टीमों के बाल वैज्ञानिक एवं सोनभद्र से जनपद स्तर पर चयनित 15 टीमों के बाल वैज्ञानिको मे से 13 टीमों के बाल वैज्ञानिको ने अपने गाइड टीचर के साथ प्रतिभागिता की। मिर्जापुर से नागेंद्र विश्वकर्मा से पौध लगाकर स्वयं पानी देने की मशीन, श्रेया गुप्ता चुनार ने पोरस रोड, जूही पाण्डेय ने ओवर लोड बैरियर सिस्टम, अंश दुबे डिजिटल बैग वेट स्केल, दिव्यांश मिश्रा महिला सुरक्षा यंत्र, विश्वजीत सिंह एंटी स्लीप अलार्म फार ड्राइवर्स, सत्यम रोबोटिक ट्राली, प्रीतम कुमार ने मुली धोने की मशीन, राज सिंह परसिया ने सुसाइड सेफ्टी मशीन, कुलदीप कुमार ने डिजिटल स्विच, सत्येंद्र कुमार ने फार्मर स्टिक, अभय कुमार सिंह ने स्टडी टेबल सीट सेंसर, प्रीती चैधरी ने स्मार्ट टीबी फर चाइल्ड सेफ्टी आइस, सौरभ कुमार विश्वकर्मा की हस्त चलित मुली धोने की मशीन, आशुतोष कृष्णय ने सोलर ट्रेसिंग सिस्टम का माडल प्रस्तुत किया।
सोनभद्र से अनुराग सिंह शक्ति नगर से एडवांस्ड मल्टी परपज ऐरोस्पेस, आकाश राय रेणुकूट ने स्मार्ट नेक्ससूस सिटी, अभिनव कुमार रेणुसागर ने ड्राउजनेस, आस्था लोधी शकतीनगर ने स्मार्ट वैक्यूम गरबेज क्लीनर, सुरज कुमार ने यूनिवर्सल पावर प्लांट, दिव्यांशी त्रिपाठी ने सेंसोबिन, प्रशांत कुमार ने वाटर पावर कार, अजीतेश ने इंटेलिजेंट स्विचिंग बाइक, अवनीश सिंह ने एयर एम्बुलेंस, हर्षित ने एक फ्रेंडली सोलर प्लांट्स, अनन्या सिंह ने ग्रीनर सिटीज, नैतिक जोशी ने मैडीमेट पर अपने माडल प्रस्तुत किये।
रज्य स्तर के लिए नागेंद्र मौर्य जय हिंद विद्या मंदिर इंटर कालेज अहरौरा का पौध लगाकर पानी देनी वाली मशीन प्रथम, नैतिक जोशी दी आदित्य विरला पब्लिक स्कूल रेणुसागर सोनभद्र का मेडिमेट मेडिसिन अप्ला सेंसेज द्वितीय, प्रीती चैधरी सुंदर मुंदर जायसवाल नगर पालिका बालिका इंटर कालेज मिर्जापुर का स्मार्ट टीवी फार चाइल्ड आइस तृतीय, हर्षित डी0ए0वी0 सीनियर सेकेंडरी स्कूल राबर्ट्सगंज का इको फ्रेंडली सोलर प्लांट चतुर्थ एवं आकाश राय सैंट ए बी आर पब्लिक स्कूल रेणुकूट सोनभद्र का स्मार्ट सिटी वेस्ड आन आई ओ टी पांचवे स्थान पर रहा।
प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 10000 रुप्ये, द्वितीय पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी को 7000 रुप्ये, तृतीय पुरस्कार प्राप्त प्रतिभागी को 3000 रुप्ये, एवं चतुर्थ एवं पांचवे स्थान पर प्राप्त प्रतिभागी को 2000 रुप्ये का डमी चेक (प्रतिकात्मक चेक) एवं प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह देकर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने पुरस्कृत किया। सभी प्रतिभागियों मेडल पहनाकर जिला समन्यवयक ने सम्मानित किया। कार्यक्रम मे महेंद्र सोनकर, जय सिंह, रमाशंकर, ओमकेश द्विवेदी, अभिषेक यादव, हिमांशु, राज पाण्डेय, ने महत्वपूर्ण सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन संजय श्रीवास्तव ने किया। समापन सत्र मे सुशील कुमार पाण्डेय समन्यवयक जिला विज्ञान क्लब मिर्जापुर ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया।



