News

डीएम ने 100 दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के क्रियान्वयन हेतु संचालन समिति की की बैठक

0 महिला कल्याण द्वारा संचालित योजनाओं की की गई समीक्षा

मीरजापुर। महिला कल्याण विभाग मीरजापुर द्वारा शासन की मन्शानुरूप जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में शुक्रवार 100 दिवसीय” बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान को सफल बनाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिला संचालन समिति की बैठक की गई, साथ ही महिला कल्याण विभाग की विभागीय योजनाओं की समीक्षा हेतु जिला टास्क फोर्स की बैठक का भी आयोजन किया गया।

बैठक में सर्वप्रथम जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की कार्य योजना सदन के सम्मुख बिंदुवार रखा गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को संयुक्त समन्वय करते हुए कार्य योजना अनुसार निर्धारित गतिविधियों का आयोजन कराते हुए अभियान को सफल बनाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए निर्देशित किया गया।

उसके पश्चात विभागीय योजनाओं यथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,मिशन शक्ति, बाल संरक्षण समिति, वन स्टाफ सेंटर, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप, शक्ति सदन, इत्यादि एजेंडा बिंदुओं पर बिंदुवार सूचनाओं से सदन को अवगत कराया गया, जिस पर जिलाधिकारी द्वारा सभी योजनाओं को आम जनता तक शत- प्रतिशत पहुंचाने हेतु संबंधित विभागों को समन्वय के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार कर लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया।

साथ ही जिलाधिकारी द्वारा सभी सदस्य गणों को बाल विवाह रोकने एवं दहेज प्रथा को समाप्त करने की शपथ दिलाई गई । उक्त बैठक में बाल विवाह संचालन समिति के सभी सदस्य एवं जिला टास्क फोर्स समिति के सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!