News

25 जुलाई 2025 से सितंबर 2026 तक पैदल यात्रा कर 12 ज्योतिर्लिंगों का दर्शन करेगा गुजरात निवासी सिंधी दंपति; मीरजापुर के सिंधी समाज ने किया जोरदार स्वागत

मीरजापुर। लगभग चार हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा कर एक नवविवाहित सिंधी दंपति वाराणसी होते हुए मिर्जापुर पहुंचा, जहा सिंधी समाज के मुखिया हरिशंकर मोटवानी (गुडडू भैया) के नेतृत्व मे मीरजापुर के सिंधी समाज द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

गुजरात के अहमदाबाद से एक नव विवाहित जोड़ा निलेश राजानी पत्नी सोनिया राजानी देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन को पैदल यात्रा के लिए निकले है, जो शुक्रवार को मिर्जापुर पहुंचा दोनो के शहर आगमन पर सिंधी समाज के मुखिया हरिशंकर मोटवानी (गुडडू भैया) ने अपने आवास पीली कोठी पर समाज के लोगों विशाल दास, जगदीश मोटवानी, मदन मोहन मोटवानी, अविरल मोटवानी, डोनी भैया, सागर भैया, रीमा मोटवानी, ज्योति मादवानी, कंचन मोटवानी व रेखा दीदी ने माला पहनाकर स्वागत किया।

पैदल यात्रा कर रहे निलेश व सोनिया ने बताया कि पच्चीस जुलाई से यह पैदल यात्रा अहमदाबाद से शुरू की है। प्रतिदिन लगभग 50 किलोमीटर पैदल चलते है। अभी तक लगभग चार हजार किलोमीटर चल चुके है। तीन ज्योतिर्लिंग केदारनाथ, देवघर व वाराणसी का दर्शन हो चुका हैं। दोनो ने बताया पूरी यात्रा मे सिंधु एकता मंच के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश ओमी सहयोग कर रहे है। सितंबर 2026 तक 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर यह पैदल यात्रा पूरी होगी। पैदल यात्रा कर रहे निलेश व सोनिया ने मिर्जापुर सिंधी पंचायत के प्रति आभार वयक्त किया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!