News

मुकेश साहू जिलाध्यक्ष, ताराचंद अग्रहरि बने वैश्य समाज के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

मीरजापुर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों की बैठक डंकीनगंज स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश साहू को माला पहनाकर बधाई दी गयी। विगत दिनों लखनऊ में हुई प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सुधीर हलवासिया व प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने मुकेश साहू के नाम का ऐलान किया था। साथ ही निवर्तमान जिलाध्यक्ष ताराचंद अग्रहरि को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व सोनभद्र जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया, जिसकी जानकारी प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र अग्रहरि ने जिले की बैठक में दी।

पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष गोयल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे युवा नेतृत्व को आगे ले जाने के लिए ठोस कदम बताया। व्यापारियों के लिए सदैव संघर्षरत रहने वाले पूर्व जिला महामंत्री रहे मुकेश साहू के नेतृत्व में वैश्य समाज अपने हकों की लड़ाई को और मजबूत करेगा।
प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र अग्रहरि ने कहा कि अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन समस्त वैश्य उपवर्गों की केंद्रीय संस्था है। जिसका समय समय पर नेतृत्व सजग व जागरूक वैश्य नेताओं को सौंपा जाता है इसी क्रम में यह नई नियुक्ति हुई है। वैश्य समाज देश की आर्थिक संरचना की रीढ़ होने के साथ ही देश के विकास का सजग प्रहरी है।

उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने नये अध्यक्ष को बधाई दी। इस दौरान महिला अध्यक्ष शिखा अग्रवाल, राजकुमार स्वर्णकार, राम कुमार गुप्ता, गणेश उमर, शैलेन्द्र रस्तोगी, मयंक गुप्ता, गुलाब गुप्ता, रवि गुप्ता, हिमांशु, अंकित अग्रहरि, सौरभ श्रीवास्तव, गोविंदा गुप्ता, अनुज उमर, महेश केशरी, अतिन कुमार, ज्ञान चंद आदि उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!