मीरजापुर। शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 से 20 दिसंबर 25 तक दो दिवसीय उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद मिर्जापुर की शैक्षणिक गोष्ठी एवं बैठक शिवलोक श्रनेत महाविद्यालय पंडरी में आयोजित की गई, जिसमें मिर्जापुर जिले के सभी प्रधानाचार्य गण उपस्थित हुए जिसमें पठान-पाठन से लेकर के अन्य सारी समस्याओं पर विचार किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शैक्षणिक कार्य एवं गुणवत्ता प्रति शिक्षा में कैसे सुधार किया जाए विद्यालय को कैसे आधुनिक परिवेश से परिपूर्ण किया जाए तथा बोर्ड परीक्षा एवं अन्य कार्यों में आ रही समस्याओं से शासन को अवगत कराया जाए इस पर चर्चा हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल उदय भान ने शिक्षकों के समस्याओं एवं प्रधानाचार्य की कठिनाइयों पर समझते हुए अपने विचार को प्रकट किया।
कार्यक्रम के अध्यक्षता मुख्य संरक्षक उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद कृष्ण देव शर्मा ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर सचिव विनोद राय प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश संरक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप में उपस्थित सभी वक्ताओं ने संबोधित करते हुए प्रधान प्रधानाचार्य के प्रति एवं उनकी समस्याओंकार्यक्रम मेंसम्बोधित किया। इस वर्ष सेवानिवृत होने वाले छह प्रधानाचार्य को सम्मानित किया गया।
मुख्य रूप से सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य धर्मजीत सिंह, प्रमोद पाठक, जाह्नवी प्रकाश तिवारी, अशोक कनौजिया, सुशील सिंह, विवेकानंद, नमिता सिंह, डा चंद्रमणि सिंह, डा प्रकाश सिंह, डॉ संतोष सिंह, जिला अध्यक्ष डॉ प्रवीण सिंह, जिला महामंत्री नमिता श्रीमती रीता वर्मा, विवेकानंद द्विवेदी, डॉक्टर शशी शेखर भट्ट, शैलेंद्र पाठक, रीता वर्मा, डॉक्टर चंद्रमणि, डॉ प्रकाश, अरविंद पांडे, संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, चंद्रभूषण, पल्लवी तिवारी, रविंद्र नारायण सिंह, सुदामा प्रसाद, महेश प्रसाद दुबे, नंदलाल रहे।संचालन प्रवीण सिंह जिला महामंत्री एवं आभार जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने व्यक्त किया।



