News

प्रतीकात्मक कफ सिरप का होर्डिंग लगा कर साइकिल से विधान भवन पहुंचें एमएलसी आशुतोष सिन्हा

मीरजापुर। वाराणसी – मीरजापुर स्नातक खंड के विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा ने जहरीले कफ सिरप द्वारा हुई मौतों व मुख्य अपराधी को विदेश भगा दिए जाने के परिप्रेक्ष्य में विरोध जताते हुए प्रतीकात्मक कफ सिरप का होर्डिंग लगा कर साइकिल से विधान भवन पहुंचें।

एम. एल. सी. आशुतोष सिन्हा ने जहरीले कफ सिरप के निर्विघ्न गोरखधंधे द्वारा हुई नौनिहालों की मौत हेतु राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए मुख्य अपराधी को विदेश भगा दिए जाने को सरकार की विफलता करार दिया।

इस अवसर पर बोलते हुए एम. एल. सी. सिन्हा ने कहा कि इस जहरीले कफ सिरप द्वारा अर्जित अरबों – खरबों की आय में की गई हिस्सेदारी ही मुख्य अपराधी के बचाव का कारण है और ऐसे अपराधी के खिलाफ सख्त कार्यवाही न होना यह साबित करता है कि सरकार को देश के नौनिहालों के जान की बजाय अपराधियों की हिफाजत ज्यादा प्रिय है।

सदन के शीतकालीन सत्र शुरू होने के पहले दिन विधान परिषद जाते हुए उन्होंने कहा कि पता नहीं किन अज्ञात कारणों से ऐसे दुर्दांत अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही के समय सरकार का बुलडोजर शांत पड़ जाता है, जिससे प्रदेश सरकार की सख्त कार्यवाही भी पक्षपात से पूर्ण प्रतीत होती है। उक्त जानकारी एम. एल. सी. प्रतिनिधि डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने दी है।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!