मीरजापुर।
उप कृषि निदेशक विकेश कुमार ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस मंगलवार, 23 दिसम्बर को किसान सम्मान दिवस पर मीरजापुर से सात किसानों को विभिन्न फसलों में राज्य में सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त करने पर उत्तर प्रदेश कृषि भवन लखनऊ में सम्मानित किया जायेगा।
जनपद से सर्वाधित उत्पादकता वाले कृषकों में अमरेश कुमार, रामपुर अतरी को ज्वार में 40 कु0/हे0 उत्पादकता प्राप्त करने हेतु प्रथम स्थान, संजय कुमार मिश्रा रामपुर-38 राजगढ़ को धान में 86.25 कु0/हे0 उत्पादकता प्राप्त करने हेतु द्वितीय स्थान, राजकुमार, बनकी पटेहरा कला को ज्वार में 38 कु0/हे0 उत्पादकता प्राप्त करने हेतु द्वितीय स्थान, विपिन कुमार मिश्र, भटेवरा छानबे को प्राकृतिक खेती में द्वितीय स्थान, देवकी प्रसाद मौर्य, दुबरा पहाड़ी, सीटी को बाजरा में 38.50 कु0/हे0 उत्पादकता प्राप्त करने हेतु प्रथम स्थान एवं रामप्रसाद, बघौड़ा राजगढ़ को बाजरा में 36.50 कु0/हे0 उत्पादकता प्राप्त करने हेतु द्वितीय स्थान पर चयन किया गया है।
बताया कि कृषक उत्पादक संगठन में जनपद से मे0 सीटी ब्लाक फार्मर्स प्रोड्यूसर कम्पनी, लिमिटेड सीटी के निदेशक धर्मेन्द्र मौर्य का चयन मिलेट्स के कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तृतीय स्थान पर राज्य स्तर पर चयन किया गया है।
जनपद के सभी सम्मानित कृषकों को दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को राज्य स्तर पर आयोजित किसान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया जायेगा। जनपद के लिए यह एक गौरव की बात है।
साथ ही जनपद स्तर पर कृषि, उद्यान, मत्स्य एवं पशुपालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को आयोजित किसान सम्मान दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा। जनपद स्तर के किसान सम्मान दिवस का कार्यक्रम न्यू लेक्चर थिएटर काम्प्लेक्स, राजीव गांधी दक्षिणी परिसर, का0हि0वि0वि0, बरकछा, में प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया जायेगा। जनपद के सभी सम्मानित किसान भाईयों से सादर अनुरोध है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्याा में प्रतिभाग करें।



