मीरजापुर। कड़ाके की ठंड एवं बढते शीतलहर से बचाव के दृष्टिगत सिटी विकास खंड के ग्राम अधौली में जनपद न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्र-ll एवं जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने सिटी विकास खंड के अघौली मुसहर बस्ती, अर्जुनपुर नट बस्ती मे पहुंच कर घर-घर जाकर कंबल का वितरण किया।
कंबल पाकर वास्तविक जरूरतमंदो के चेहरे पर खुशी नजर आई और सभी ने धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह व विकास खंड अधिकारी उपस्थित रहे।
https://youtu.be/yTJt6IZDU1U?si=fV_ftSlxp-dunW1V



