News

कांशीराम आवास कॉलोनी में युवक को गोली मारने से सम्बन्धित 2 अभियुक्त/अभियुक्ता गिरफ्तार, आलाकत्ल पिस्टल व जिंदा कारतूस बरामद

मीरजापुर। थाना कछवां, जनपद मीरजापुर पर आज दिनांकः26.12.2025 को वादी सलीम अंसारी पुत्र मुनौव्वर अंसारी निवासी लखनीपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर द्वारा पंजीकृत कराये गये मु0अ0सं0-249/2025 धारा-105 बीएनएस में विवेचना के दौरान थाना कछवां पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद 02 अभियुक्त/अभियुक्ता 1.अरबाज पुत्र घबडू व 2.सविता पत्नी सद्दाम अंसारी(मृतक) निवासी गण लखनीपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर, हालपता-कांशीराम आवास, पाण्डेयपुर वार्ड थाना कछवां जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल पिस्टल .32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .32 बोर बरामद किया गया । उक्त अभियोग में आयुध अधिनियम की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता को न्यायालय/जेल भेजा गया ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता —
1.अरबाज पुत्र घबडू निवासी लखनीपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर, उम्र करीब-21 वर्ष ।
2.सविता पत्नी सद्दाम अंसारी(मृतक) निवासिनी लखनीपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर, (हालपता-कांशीराम आवास, पाण्डेयपुर वार्ड थाना कछवां जनपद मीरजापुर), उम्र करीब-27 वर्ष।

01 पिस्टल .32 बोर व 02 जिन्दा कारतूस .32 बोर (घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल)

पंजीकृत अभियोग —
मु0अ0सं0-249/2025 धारा-105,61(2),238 बीएनएस व 3/25/27 आयुध अधिनियम, थाना कछवां, मीरजापुर ।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
उप-निरीक्षक विनय कुमार दूबे थाना कछवां मय टीम ।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!