मीरजापुर।
विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मीरजापुर मंडल हेतु नियुक्त विशेष रोल प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन संयुक्त सचिव मिनिस्ट्री ऑफ़ कोऑपरेशन भारत सरकार रविवार, 28 दिसंबर 2025 को जनपद भदोही एवं मीरजापुर का भ्रमण कर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के अंतर्गत बनाई जा रही ड्राफ्ट निर्वाचक नामावली का स्थलीय/अभिलेखीय सत्यापन/जाँच करेंगे।
भ्रमण के उपरांत विशेष रोल ऑब्ज़र्वर मंडलायुक्त विंध्याचल के मीरजापुर स्थित कार्यालय सभागार में अपराह्न 4 से 5 बजे के मध्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों / आम नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेंगे।इसके अतिरिक्त उक्त अवधि में ही वीसी लिंक https://zoom.us/j/5651763145? pwd= VWRLTnVOam1yZDdaRnhWdm5GZW54QT 09&omn=95639677606 पर भी ऑनलाइन जुड़ा जा सकता है। अपराह्न 4 से 5 बजे के मध्य मोबाइल नंबर 9454417505 पर भी संपर्क किया जा सकता है।



