News

एमवॉक मेडिकल टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने “बेला नोटे” सम्मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन

मीरजापुर।
राजीव गांधी दक्षिणी परिसर बीएचयू में एमवॉक (एम०एल०टी०) बैच 2024–26 द्वारा अपने जूनियर्स के लिए “बेला नोटे” सम्मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम का एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ परिसर के आचार्य प्रभारी प्रो० (डॉ०) बी०एम०एन० कुमार, अपनी श्रीमती जी के साथ उपस्थित हो कर के किया।

 साथ में विभाग के आदरणीय प्राध्यापक डॉ० राघवेन्द्र रमन मिश्र, डॉ० मो० इरफान, शिवम पांडे, अमित विक्रम सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की गरिमा और उत्साह को और बढ़ाया। आचार्य प्रभारी ने विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिया आशीष बचन प्रदान कियालिए

 कार्यक्रम में मिस फ्रेशर्स नंदनी कुमारी, मिस्टर फ्रेशर्स शिवम् सक्सेना, गेमर ऑफ़ दा डे के साक्षी सिंह, परफ़ॉर्मर ऑफ़ दा डे नितिन मिश्रा रहे अन्य कार्यक्रमों में लवली, नैनावत नंदिनी, शिवानी को सम्मानित किया गया और उनके उत्साह और प्रतिभा को प्रेरित किया गया।

 कार्यक्रम का सञ्चालन आरफा, स्वाति रानी, प्रीती कुमारी, कोमल, श्रुति, ज्योति, कल्पना, साक्छी, आदित्या और लता ने किया। धन्यवाद् ज्ञापन अंकिता चौधरी ने किया और कहा कि “बेला नोटे” कार्यक्रम सीनियर्स और जूनियर्स के बीच आपसी अपनत्व, सम्मान और उत्साह का सुंदर प्रतीक बन गया।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!