विभिन्न प्रदेशों के वनवासी छात्र छात्राओं ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन
0 देशज दिवस कार्यक्रम का समापन
चुनार, मीरजापुर। सुरभि शोध संस्थान में मनाएं जाने वाले देशज दिवस का समापन रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इस दौरान विभिन्न प्रांतों के वनवासी छात्र, छात्राओं द्वारा अपने रहन सहन, खान- पान, वेशभूषा, संस्कृति को प्रदर्शित किया। छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न लजीज व्यंजनों का स्टाल लगाया गयाऔर अपने प्रदेशों को बहुत ही सुंदर तरीके से झांकी के रूप में प्रदर्शित किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में आसाम के छात्र छात्राओं ने बीहू, त्रिपुरा के छात्राओं ने गौरया, लखीमपुर के छात्र छात्राओं ने थारू एवं सोनभद्र के छात्रों ने करमा व शैला नृत्य की प्रस्तुति कर लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक छानवें रिंकी कोल, पूर्व जिला जज मध्य प्रदेश प्रकाश उइके, रमेश कुमार प्रांत प्रचारक काशी क्षेत्र, मनीराम पाल अखिल भारतीय जन जातीय संपर्क प्रमुख वनवासी कल्याण आश्रम लखनऊ, कौशल किशोर विभाग प्रचारक विन्ध्याचल, क्षेत्र प्रमुख हरीश, पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद, संस्थान के निदेशक सूर्यकांत जालान, अमित चतुर्वेदी, दीपक सिंह आदि प्रमुख मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मणिपुर के छात्र रोबाश, मुकिरदाई ने संचालन किया।



