धर्मांतरण मे बाधक बने हिंदु युवक पर अल्पसंख्यक समुदाय के युवक नेब्लेड से किया वार, करानी पडेगी प्लास्टिक सर्जरी
मीरजापुर।
शनिवार, 27 दिसंबर 2025 को रत मे करीब 9.25 बजे थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के डीजे कॉलोनी के नुक्कड़ पर अलाव ताप रहे मनीष गौड़ पुत्र मनोज गौड़ उम्र करीब 23 वर्ष निवासी तरकापुर (डैफोडील्स स्कूल के सामने) को0 शहर जनपद मीरजापुर को वारिस पुत्र एहिया खान उम्र करीब 19 वर्ष निवासी तरकापुर द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर मनीष उपरोक्त पर धारदार हथियार (ब्लेड) से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पुलिस के उच्चाधिकारी व थानाध्यक्ष को0 शहर मय पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने हेतु उसके निकट सम्बन्धी 4 व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी नगर तथा थानाध्यक्ष को0शहर को नामजद अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार करके वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देश दिये गये है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत डीजे कॉलोनी सम्बन्धित प्रकरण में पुरानी रंजीश को लेकर अभियुक्त द्वारा मजरूब पर ब्लेड से प्रहार किया गया था, जिसका इलाज मण्डलीय चिकित्सालय में कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा मजरूब को प्लास्टिक सर्जरी की सलाह दी गयी। मजरूब वाराणसी गया, तो चिकित्सकों द्वारा घाव सही होने पर प्लास्टिक सर्जरी की बात बतायी गयी, तत्पश्चात वह अपने घर आ गया जिसकी दशा सामान्य है। मजरूब के घरवालों की तहरीर पर अभियुक्त के विरूद्ध कठोरतम धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा अभियुक्त को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही को0 शहर पुलिस द्वारा की जा रही है । मौके पर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
बताया जाता है कि लगभग छ माह पहले आरोपी वारिश ने एक हिंदू युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनामा था, तब मनोज ने इसका विरोध कर हिंदू युवती को न्यार दिलाने का काम किया था। जिससे खार खाए वारिश ने जेल से आने के बाद मौका मिलते ही मनोज पर थानलेवा हमला कर दिया।



