News

विशेष रोल प्रेक्षक ने बूथों पर भ्रमण कर एसआईआर कार्यों के प्रगति की ली जानकारी

आयुक्त सभागार में जिलाधिकारी, सभी ईआरओ एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर कार्य की समीक्षा की

जिलाधिकारी सोनभद्र एवं भदोही सहित सभी ईआरओ जूम माध्यम से जिलों के एसआईआर प्रगति की की गयी समीक्षा
मीरजापुर 28/12/2025। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा विन्ध्याचल मण्डलए मीरजापुर के लिए नामित विशेष रोल प्रेक्षक श्री सिद्धार्थ जैन,(IAS) संयुक्त सचिव सहकारिता मंत्रालय भारत सरकार ने आज जनपद मीरजापुर भ्रमण के दौरान जनपद में चल रहे एसआईआर एवं एआईआर कार्यों की समीक्षा की तथा नगर विधानसभा अन्र्तगत ग्राम मुजेहरा खुर्द के प्राथमिक विद्यालय पर स्थित बूथ संख्या 10 एवं 11 पर पहुंचकर बीएलओ द्वारा किये जा रहे कार्यो की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा भरे गये गणना प्रपत्रों का निरीक्षण किया गया तथा बूथ लेवल एजेण्ट सतीश चन्द्र व राहुल से उनके मोबाईल पर वार्ता कर एसआईआर कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। निरीक्षण के समय बीएलओ लक्ष्मीचन्द से मतदाता सूची से सम्बन्धित कार्यो के सत्यापनए संशोधन तथा अन्य कार्यों की जानकारी ली गयी। बीएलओ द्वारा बताये गए कार्यो से रोल प्रेक्षक संतुष्ट रहें। इस दौरान मा0 रोल प्रेक्षक मतदाता लक्ष्मीकान्त सिंह एवं लालमनि के घर जाकर मतदाता सत्यापनए नये मतदाताओं के नाम जोड़नेए मृतक एवं स्थानान्तरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा फार्मों केे निस्तारण आदि केे बारे में जानकारी प्राप्त की। जिसमें लालमनि के द्वारा बताया गया कि उनकी पत्नी का देहान्त विगत 01 वर्ष पूर्व हो चुका है जिसके कारण से मतदाता सूची से नाम हटवा दिया गया हैए शेष घर के सभी सदस्यों का जो पात्र है मतदाता सूची में नाम शामिल है।
तत्पश्चात् मा0 विशेष रोल प्रेक्षक श्री सिद्धार्थ जैन के द्वारा आयुक्त सभागार में मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी मीरजापुर पवन कुमार गंगवार एवं जनपद के प्रमुख राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर कार्य की विधानसभा वार समीक्षा की। इस दौरान जिलाधिकारी सोनभद्र बी0एन0 सिंह, जिलाधिकारी भदोही शैलेष कुमार के अलावा तीनों जनपदों के ईआरओ जूम के माध्यम से मीटिंग से जुड़कर अपने.अपने जनपदों के प्रगति के बारे में जानकारी ली। मण्डलायुक्त राजेश प्रकाश ने तीनों जनपदों के एसआईआर कार्य के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिलाधिकारी मीरजापुर ने बताया कि जनपद में एसआईआर कार्य विधानसभावार भारत निर्वाचन आयेाग के दिशा निर्देशों के अनुरूप ससमय कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ कराया जा रहा है। विशेष रोल प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन ने तीनों जनपदों के एसआईआर कार्य की समीक्षा के पश्चात किये जा रहे कार्यो पर संतुष्टि/संतोष करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि सभी नागरिकों जो मतदाता सूची के लिए पात्र है मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से शामिल हो किसी प्रकार की त्रुटि न होने पायें। उन्होंने एसआईआर कार्य को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने पर बल दिया। बैठक में मण्डलायुक्त के मोबाइल पर विन्ध्याचल निवासी एक मतदाता के द्वारा वार्ता कर अपने समस्याओं से अवगत कराया गया जिसे सम्बन्धित ईआरओ निस्तारण के निर्देश दिये गये।
बैठक में अपर आयुक्त प्रशाासन राजकुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वि0धरा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी सदर गुलाबचन्द्र, लालगंज महेन्द्र सिंह, मड़िहान अनेग सिंह, चुनार राजेश कुमार के अलावा राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों में मीडिया प्रभारी भाजपा ज्ञानप्रकाश दूबे, रवि पाण्डेय, अध्यक्ष समाजवादी पार्टी देवी प्रसाद चैधरी, कांग्रेस से छोटे खान, बसपा से सद्दाम राईन, अशोक दूबे, जिला उपाध्यक्ष आम आदमी पार्टी, प्रदेश सचिव दयाशंकर साहू, जिला सचिव सीपीआई अनुज प्रताप सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, रमाशंकर पाण्डेय भाजपा, संतोष कुमार गोयल BLA-.2, चन्द्रांशु गोयल बीएलए.1 भाजपा, दिलिप सिंह, रामबाबू सोनकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!