News

*जनपद मीरजापुर में जिला प्रशासन द्वारा शीतलहर के दृष्टिगत किये जा रहे राहत कार्यों का विवरण*

*कंबल वितरण*
जनपद मीरजापुर में आज दिनांक 28 दिसंबर 2025 तक वर्तमान शीतलहर में माननीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से तथा जिला प्रशासन द्वारा रात्रि भ्रमण के दौरान जनपद के असहाय लोगों के मध्य अब तक कुल 3436 कंबल वितरित किए जा चुके हैं l

1. तहसील सदर में ग्राम बिकना स्थित आदर्श मैरेज हॉल में माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, उर्वरक एवं रसायन राज्य मंत्री, भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी के द्वारा तहसील प्रशासन के सहयोग से कुल 500 असहाय व्यक्तियों को कंबल वितरित किये गये हैं l
2. तहसील चुनार के चुनार अंतर्गत ग्राम बहुआर, जमालपुर में माननीय विधायक चुनार श्री अनुराग सिंह जी और ग्राम नूनौटी, राजगढ़ में माननीय विधायक मड़िहान श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी द्वारा कुल 700 कंबल वितरण किए गए हैं l

*रैन वसेरा*
जनपद स्तर पर कुल 7 स्थलों पर रैन वसेरे का संचालन किया जा रहा है, जिनकी कुल क्षमता 180 है | समस्त 7 स्थलों पर मौजूद रैन वसेरों में रजाई, गद्दा, मैटी, पेयजल, शौचालय, विद्युत् इत्यादि सम्बंधित मूलभूत सुविधाओं कि व्यवस्था कि गयी है | नगरपालिका मीरजापुर दारा सगरा बस स्टैंड-विन्ध्याचल (अस्थायी रैन वसेरा-20 लोगों कि क्षमता), राजकीय रोडवेज परिसर-मीरजापुर (अस्थायी रैन वसेरा-50 लोगों कि क्षमता), घंटाघर धर्मशाला (अस्थायी रैन वसेरा-20 लोगों कि क्षमता) एवं रेहड़ा चुंगी-विन्ध्याचल डूडा (स्थायी रैन वसेरा-50 लोगों कि क्षमता) पर रैन वसेरा संचालित है | नगरपालिका अहरौरा द्वारा सामुदायिक भवन- पट्टी खुर्द (अस्थायी रैन वसेरा-10 लोगों कि क्षमता), नगरपालिका चुनार द्वारा सामुदायिक भवन-बालुघट (अस्थायी रैन वसेरा-20 लोगों कि क्षमता), नगर पंचायत कछवां द्वारा जलकल परिसर (अस्थायी रैन वसेरा-10 लोगों कि क्षमता) में रैन वसेरा संचालित है, जहां पर आने वाले लोग रुक रहे हैं एवं रैन बसेरा में प्रत्येक रुकने वाले व्यक्ती कि सूचना प्रत्येक दिवस ऑनलाइन शासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी आपदा प्रहरी मोबाइल ऐप्लिकेशन पर अपलोड भी कि जा रही है l राहत पोर्टल के अनुसार अब तक जनपद के रैन बसेरों में कुल 217 लोग आश्रय ले चुके हैं l

*अलाव*
जनपद में जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिका एवं तहसीलों के माध्यम से कुल 155 स्थलों को चिन्हित किया गया है, जहां पर अलाव जलवाया जा रहा है तथा समस्त स्थलों की अलाव जलते जियोटैग फोटो शासन द्वारा उपलब्ध करायी गयी आपदा प्रहरी मोबाइल ऐप्लिकेशन पर प्रतिदिन अपलोड कि जा रही है l

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!