News

मण्डलीय सरस मेले के प्रथम दिन ₹3.46 लाख की हुई विक्री: उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा आयोग, विधायक छानबे व नपाध्यक्ष ने दीप प्रज्जवलित कर किया शुभारम्भ

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मीरजापुर के तत्वावधान में मण्डल स्तरीय 5 दिवसीय विंध्य सरस मेले का आयोजन 29 दिसंबर 2025 से 2 जनवरी 2026 तक विकास भवन मीरजापुर में आयोजित किया जा रहा है। सोमवार को दोपहर बाद शुभारंभ पिछडा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली, श्रीमती रिंकी कोल विधायक छानबे, श्याम सुंदर केसरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर तथा मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार द्वारा किया गया।

विधायक द्वारा समस्त स्टाॅल का विजिट किया गया तथा उनके द्वारा उत्पादित वस्तुएं/सामग्री की सराहना भी किया गया। मण्डल के तीनों जनपद मीरजापुर, सोनभद्र एवं भदोही के समस्त विकास खंडों में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित/उत्पादित उत्पादों की बिक्री प्रथम दिवस लगभग 3 लाख 46,000 रुपए का किया गया। इसके अतिरिक्त उद्योग विभाग, खादी विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस आदि विभागों का भी स्टाल लगाया गया।

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर सतेन्द्र प्रताप सिंह ब्लाक प्रमुख सीखड, इंद्र बहादुर पांडेय ब्लाक प्रमुख पहाड़ी, जयंत पकुमार सरोज ब्लाक प्रमुख लालगंज, धर्मजीत सिंह परियोजना निदेशक डीआरडीए, रमाशंकर सिंह उपायुक्त स्वतः रोजगार एवं सुशांत सिंह उपायुक्त श्रम रोजगार उपस्थित रहें।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!