मीरजापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक मनाये जाने के तैयारियों के दृष्टिगत सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि ब्लैक स्पाॅट चिन्हित करते हुए हो रही घटनाओं को कम करना तथा मार्किंग लेने में मार्किंग करना।
उन्होंने कहा कि जिस जगह पर रिफ्लेक्टर लगाने की आवश्यकता हो वहां पर रिफ्लेक्टर लगवाना सुनिश्चित करें इसके साथ ही हो रही घटनाओं को मूल्यांकन कर अवगत कराते हुए उसका निदान करायें। उन्होंने कहा कि जहाँ-जहाँ पर डिवाइडर व मोड़ बने हुए है वहां पर रिफ्लेक्टर लगवाना सुनिश्चित करे।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी 01 जनवरी 2026 को कलेक्ट्रेट से भरूहना चैराहे तक पद यात्रा निकाले जाने के सम्बन्ध में सभी तैयारियां पूर्ण कर ले। उक्त पद यात्रा जनपद के सभी जनप्रतिधि, अधिकारीगण, ट्रांसपोर्ट यूनियन व नगर के व्यापार मण्डल पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि जो ज्वाइंट सड़के है वहां पर टेबल टाॅप, साइनेज, ब्लींकर लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हाईवे व सड़क के किनारे वाहनों का न खड़ा करने दिया जाय उन्हें पार्किंग स्थल पर ही खड़ा किया जाय। उन्होंने एनएचआई एवं उप्सा को निर्देशित करते हुए कहा कि समय-समय पर पेट्रोलिंग करते रहे यदि कोई भी वाहन खड़ा होता है तो उसे तत्काल क्रेन के माध्यम से हटाया जाय। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि हाईवे व सड़क के किनारे जो भी ट्रामा सेण्टर है
उसकी सूची बनाते हुए पुलिस विभाग व आरटीओ को उपलब्ध करायें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना की सिथति में यदि कोई व्यक्ति दुर्घटनारहित व्यक्ति को नजदीकी सेण्टर में पहुंचा सके जिससे उसका तत्काल उपचार हो सके इसके साथ उन्होंने निर्देशित किया कि धनाभाव के कारण उपचार नहीं रोकेगा।
उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति दुर्घटनारहित व्यक्ति को समय से मदद करते हुए अस्पताल पहुंचायेगा उसे पुरस्कृत भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि नो हेलमेट नो फ्यूल व चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट अभियान के तहत लोगों को वृहद जागरूकता अभियान चलायें।
बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी सी0 एल0 वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, एआरटीओ विजय प्रकाश, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।



