News

संयुक्त निदेशक अभियोजन ने पुलिस लाइन परिसर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का किया अनावरण

मीरजापुर।
सोमवार, 29 दिसंबर 2025 को पुलिस लाइन परिसर स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का अनावरण संयुक्त निदेशक (अभियोजन) गजराज मिश्रा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा की उपस्थिति में किया।

कक्ष में दक्ष कर्मचारी उपस्थित रहेगे, जो आनलाइन प्रदेश के विभिन्न जिलों में वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों में लांबित मुकदमों मे साक्ष्य परीक्षण की कार्यवाही सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण का करायेगे, जिससे न्यायालयों में साक्ष्य परीक्षण की संख्या बढ़ेगी और अभियुक्तों को अधिक से अधिक मुकदमों में दण्ड दिलाया जा सकेगा।

 वहीं सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को विभिन्न जनपदों में साक्ष्य हेतु आने जाने के दौरान होने वाले व्यय तथा समय की बचत होगी। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!