0 कृषि व किसान के विषयों पर फैलाये जा रहे गलत नैरेटिव को तथ्यों के साथ रोकने में प्रचार प्रमुख निभायेंगे बड़ी भूमिका- मोहिनी मोहन मिश्र
0 बेबाकी से मीडिया पर अपनी बात रखने के लिये किसान हो रहे तैयार
0 एक हजार कार्यकताओं को मीडिया का पप्रशिक्षण देगा किसान संघ का प्रचार विभाग
मेरठ। भारतीय किसान संघ के प्रचार विभाग के द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रचार प्रमुख कार्यशाला रविवार को मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटैल कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में संपन्न हुई। कार्यशाला के प्रथम दिन भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के. के. सिंह, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटैल दीप प्रज्जवलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। किसान संघ के प्रदेश महामंत्री राज सिंह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. के. के. सिंह ने कृषि विश्वविद्यालय में संचालित हो रही कृषि शिक्षण गतिविधियों, कार्योे की जानकारी अपने उद्बोधन में रखी।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित क्रांतीकारी किसान नेता व किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने प्रचार कार्यशाला को संबोधित करते हुये बढ़ती रासायनिक खेती के कारण आ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सरकारों को चाहिये कि वह अंधाधुंध तरीके से किसानों को परोसे जा रहे पेस्टीसाइड को रोके।
उन्होंने गौ कृषि वाणिज्यम् पर आधारित खेती करने की बात भी कही। जिससे स्वच्छ अन्न, स्वस्थ समाज, संपन्न किसान व आत्मनिर्भर देश बनाने की लक्ष्यपूर्ति को शीघ्र प्राप्त किया जा सके। श्री मिश्र ने आगे कहा कि कृषि व किसान के बीच फैलाये जा रहे गलत नैरेटिव को रोकने व तथ्यों के साथ सही बात को रखने की जिम्मेदारी भी प्रचार प्रमुखों की है। इसलिये प्रचार के सभी माध्यमों में दक्ष होना किसानों का अति आवश्यक है। समापन सत्र को संबोधित करते हुये प्रदेश अध्यक्ष भैयाराम मौर्य व किसान संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित ने किसान संघ के संस्थापक श्रद्वेय दत्तोपंत जी के जीवन चरित्र को रखते हुये किसान संघ की रीति नीति व कार्यपद्वति को समझाया।
एक हजार कार्यकताओं को प्रशिक्षण देगा किसान संघ का प्रचार विभाग
अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटैल ने बताया कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य देश भर में किसानों के बीच से ही कृषि के विषयों को मीडिया के सभी माध्यमों में रखने की दृष्टि से कार्यकर्ता व अच्छे वक्ता तैयार करना है। जिससे कृषि व किसान की बात प्रभावी ढंग से देश व दुनिया के सामने आ सके। श्री पटैल ने बताया कि कार्यशाला में प्रचार प्रमुखों को अभिलेखागार, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, समाचार लेखन, सोशल मीडिया, इंटरव्यू, पॉडकास्ट, रील बनाना, मोबाइल फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, न्यूज चैनल डिबेट तैयारी, बाइट देना, अच्छा कंटेट तैयार करना, यूट्यूब चैनल आदि के बारे में प्रशिक्षण दिया गया है।
हमारा लक्ष्य किसानों की आवाज को मजबूती देने देशभर में एक हजार किसान कार्यकताओं को प्रशिक्षण देकर उनमें मीडिया संचार कौशल में वृद्वि करते हुये सशक्त बनाना है। जिससे वे मीडिया के सभी माध्यमों पर बेबाकी से अपनी बात तथ्यों के साथ प्रभावी तरीके रख सकें।
ये रहे उपथित
भारतीय किसान संघ उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड की प्रचार प्रमुख कार्यशाला में किसान संघ के अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र, कुलपति डॉ. के. के. सिंह, अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेंद्र सिंह पटैल, प्रदेश अध्यक्ष भैयाराम मौर्य, क्षेत्र संगठन मंत्री शिवकांत दीक्षित, प्रदेश महामंत्री राज सिंह, मेरठ प्रांत महामंत्री कुलदीप सिंह, प्रदेश प्रचार प्रमुख अखिलेश सिंह सहित उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड के सभी प्रांतों के प्रचार प्रमुख व जिला प्रचार प्रमुखों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।



