मीरजापुर.
आज दिनांकः30.12.2025 को सोशल मीडिया के माध्यम से इंस्टाग्राम पर एक रील जारी की गयी थी, जिसमें थाने के सामने निखिल कुमार पुत्र सचिन उम्र करीब-18 वर्ष, निवासी को0कटरा जनपद मीरजापुर, जो कपड़े की दुकान पर काम करता है , के द्वारा अपने मित्र की इंस्टा आईडी से रील बनायी गयी थी । थाना को0कटरा पुलिस द्वारा दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो इनके द्वारा इंस्टा पर व्यूज बढ़ाने के लिए भूलवश इस प्रकार की रील बनाने की बात बतायी गयी तथा यह भी स्वीकार किया गया कि भविष्य में इनके द्वारा इस प्रकार की गलती नहीं की जायेगी । थाना को0कटरा पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।



