News

5 दिवसीय विंध्य सरस मेले का जनप्रतिनिधियो संग डीएम ने किया समापन; मीरजापुर सोनभद्र भदोही के गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित/ उत्पादित उत्पादों की हुई ₹54,14,278 की बिक्री

मीरजापुर।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन मिर्जापुर के तत्वावधान में मण्डल स्तरीय 5 दिवसीय विंध्य सरस मेला का आयोजन 29 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक विकास भवन में आयोजित किया गया। मेले के पांचवे एवं अंतिम दिवस समापन के अवसर पर पंडित रत्नाकर मिश्र विधायक नगर, रमाशंकर पटेल विधायक मड़िहान, सूचीस्मिता मौर्य विधायक मझवा एवं पवन कुमार गंगवार जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सहायता समूह के समस्त स्टॉल का विजिट किया गया तथा उनके द्वारा उत्पादित वस्तुएं/सामग्री की सराहना भी किया गया।

रत्नाकर मिश्र विधायक छानबे द्वारा बताया गया कि जनपद में समूह से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर के साथ साथ लखपति भी बन गई हैं। जनपद में 28000 हजार दीदिया लखपति बन गई है। विधायक मड़िहान रमाशंकर पटेल द्वारा बताया गया कि समूह की महिलाए आज घर के काम के साथ साथ स्वरोजगार कर परिवार को आर्थिक रूप से ससख्त कर रही है। विधायक मझवा सूचीस्मिता मौर्य द्वारा बताया गया कि आज समूह की महिलाए अपने परिवार को सामाजिक तथा आर्थिक रूप से ससख्त कर रही है।

जिलाधिकारी मिर्जापुर द्वारा समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉल की सराहना किया एवं महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मण्डल के तीनो जनपद मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही के समस्त विकास खंडों में गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित/ उत्पादित उत्पादों की बिक्री आज पांचवे दिवस लगभग 1528563 रुपए की गई। अब तक पांचों दिवस में कुल बिक्री 5414278 रुपए का किया गया।

 उक्त के अतिरिक्त उद्योग विभाग, खादी विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस आदि विभागों का भी स्टॉल लगाया गया। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर धर्मजीत सिंह परियोजना निदेशक मिर्जापुर, रमाशंकर सिंह उपायुक्त स्वतः रोजगार मिर्जापुर एवं सुशांत सिंह उपायुक्त श्रम रोजगार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी मिर्जापुर समस्त एडीओ आरडी, समस्त जिला मिशन प्रबंधक एवं समस्त ब्लॉक मिशन प्रबंधक उपस्थित रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!