0 उनका संपूर्ण जीवन समाज, व्यापार और सेवा के मूल्यों को समर्पित रहा: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल
फोटोसहित
मीरजापुर। शुक्रवार को नगर के कटरा बाजीराव निवासी वैश्य समाज उत्तर प्रदेश मीरजापुर के संरक्षक प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं उद्यमी ज्ञान चंद्र अग्रवाल का देहांत शुक्रवार को प्रातः 3:55 बजे गुरुग्राम के एक अस्पताल में हो गया है। वह लगभग 80 वर्ष के थे। उद्यमी ज्ञान चंद्र अग्रवाल के निधन से जनपद के व्यवसाईयो एवं व्यावसायिक संगठनो मे शोक की लहर दौड गयी है।
शोकाकुल हरिश अग्रवाल, मदन अग्रवाल एवं पुत्रगण
शुभम अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल एवं सुमित अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को शाम 7 बजे पार्थिव शरीर मीरजापुर स्थित आवास पर पहुचेगा और अंतिम यात्रा शनिवार, 03 जनवरी 2026 को प्रातः 9:30 बजे बाजीराव कटरा से चौबेघाट के लिए प्रस्थान करेगी।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मिर्जापुर नगर के प्रतिष्ठित उद्यमी एवं समाजसेवी, बाजीराव कटरा निवासी ज्ञानचंद अग्रवाल जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। स्वर्गवासी श्री अग्रवाल का संपूर्ण जीवन समाज, व्यापार और सेवा के मूल्यों को समर्पित रहा। उनके निधन से नगर ने एक सज्जन, संवेदनशील एवं प्रेरणादायी व्यक्तित्व को खो दिया है। जिसकी पूर्ति असंभव है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



