News

इज़राइल के महावाणिज्य दूत याविन रेवाच ने किया स्मृति मंदिर परिसर का दौरा; कहा- मैंने उस शाखा को देखा, जहाँ 1925 में इसकी शुरुआत हुई थी

नागपुर। इज़राइल के महावाणिज्य दूत याविन रेवाच ने गुरुवार को सायं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुख्यालय नागपुर के रेशिमबाग स्थित स्मृति मंदिर परिसर का दौरा किया। दौरे के दौरान, उन्हें स्मृति मंदिर के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और वैचारिक महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

उन्होने कहाकि- “नागपुर में RSS के शताब्दी वर्ष के दौरान इसके मुख्यालय का दौरा करना मेरे लिए सौभाग्य की बात थी। मैंने उस शाखा को देखा, जहाँ 1925 में इसकी शुरुआत हुई थी। मैंने RSS के संस्थापक डॉ. हेडगेवार और श्री गोलवलकर को भी श्रद्धांजलि अर्पित की।”

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!