News

₹ 20 लाख के अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त 2 स्विफ्ट कार सहित 4 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

मीरजापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक/एसएसपी सोमेन बर्मा के निर्देशन में एएसपी सिटी व सीओ सदर के नेतृत्व में पड़री पुलिस व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार, 2 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर 2 स्विफ्ट कार सवार गांजा तस्कर हिन्दुवारी से मड़िहान बरकछा चुनार के रास्ते चन्दौली की तरफ जाते समय गिरफ्तार किया। संयुक्त टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन वाहन चेकिंग कर 02 स्विफ्ट कार सवार 4 अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करों को पकड़ा, जिनके द्वारा पूछताछ में अपना नाम पता रामकुमार यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी तरखा खड़ थाना बलरामपुर जनपद बलरामपुर, रामप्रकाश चौहान पुत्र रविन्द्र चौहान निवासी मठपुरवा थाना चन्दौली जनपद चन्दौली, राकेश साव पुत्र नारायण साव निवासी छट्टू धनमा थाना जमुई जनपद जमुई, बिहार, एवं हरेराम पुत्र स्व0जगेश्वर निवासी कमता थाना परासी जनपद अरवल बिहार बताया।

अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि वे अम्बिकापुर छत्तीसगढ़ से गांजा खरीद कर ले आते है और चन्दौली व बिहार में ले जाकर बेचते है। पुलिस टीमों द्वारा मौके से बरामद दोनों वाहनों की तलाशी ली गई तो दोनों कारों की डिग्गी में सफल पान मसाला के झोले में छिपाकर 13 बण्डलों में पैक कर रखा कुल 20.00 किग्रा अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना पड़री पर मु0अ0सं0-03/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय/जेल भेजा गया तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट कार अंकित वाहन संख्याः CG12BE4095 व CG08AK6083 को अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष पड़री प्रदीप सिंह, उप-निरीक्षक कैलाशनाथ सिंह व विजय कुमार मिश्रा थाना पड़री मीरजापुर मय टीम, निरीक्षक राजीव सिंह प्रभारी एसओजी/सर्विलांस मीरजापुर मय टीम रहे।

Banner VindhyNews
error: Right Click Not Allowed-Content is protected !!