नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी की पहल पर मीरजापुर हुआ “सेफ सिटी” में शामिल
मीरजापुर। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने नगर की सुरक्षा को चाक चौबंद एवं विशेष सुरक्षा प्रबंध करने के दृष्टि से उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री को मीरजापुर को “सेफ सिटी” शामिल करने के लिए पहल किया था।उन्होंने नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर नगर को शामिल करने का निवेदन किया था।
नपाध्यक्ष का कहना है कि मीरजापुर में विंध्य कोरिडोर,मेडिकल कॉलेज,बीएचयू जैसे महत्वपूर्व स्थल है।मीरजापुर की आबादी पांच लाख होने के साथ ही नगर में रोजाना चालीस हजार से अधिक लोगों का आवागमन होता है।इसके साथ ही जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए अति विशिष्ट लोगो का भी आगमन होता है,जिसको देखते हुए विशेष सुरक्षा प्रबंधन होना चाहिए।
सेफ सिटी में मीरजापुर के शामिल किए जाने से मीरजापुर सीसीटीवी कैमरे से लैस होगा।नगर की सुरक्षा के साथ पांच किलोमीटर तक प्रकाश की भी व्यवस्था भी की जायेगीं।इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा है कि मीरजापुर को “सेफ सिटी प्रोजेक्ट” में शामिल करने के लिए नगर विकास मंत्री जी को पत्र लिखा गया था।
इस पहल का सरकार ने संज्ञान लिया है और मीरजापुर को भी इस प्रोजेक्ट में शामिल कर लिया गया है।इस प्रोजेक्ट के होने से नगर की सुरक्षा मजबूत होगी। मीरजापुर के बच्चे,महिलाओं और बुजुर्ग लोग ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। यह योजना मीरजापुर के हर नागरिक के मन में सुरक्षा,सम्मान और भरोसे का प्रतीक है। इसके साथ महिलाओं के सुरक्षा और सुविधा के लिए पिंक शौचालय भी बनवाया जाएगा, जिसके लिए डीपीआर तैयार कर शासन को भेजकर कर नगर का विकास किया जाएगा।



