अहरौरा, मीरजापुर। थाने पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 02/2026 धारा 3(1) उ.प्र. गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण एक्ट के अभियोग में बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांक आठ जनवरी दिन गुरुवार को थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से उक्त अभियोग से सम्बन्धित 20-20 हजार रूपये के 02 ईनामिया अभियुक्तों मनोज कुमार यादव पुत्र घूरे यादव निवासी मीरापुर व संजय यादव पुत्र बब्बू उर्फ बाबूलाल यादव निवासी सरिया थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।
युवती को भगाने, दुष्कर्म व धर्म परिवर्तन कराने वाला 24 घंटे मे गिरफ्तार
अहरौरा, मीरजापुर। बुधवार सात जनवरी को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादी की पुत्री को बहला-फुसला के भगाने, दुष्कर्म व धर्म प्ररिवर्तन के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी। जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अहरौरा पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
आठ जनवरी दिन गुरुवार को थानाध्यक्ष अहरौरा अजय कुमार मिश्रा मय पुलिस टीम द्वारा प्राप्त मुखबिर सूचना के आधार पर थाना अहरौरा क्षेत्र से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त आसीफ जमाल पुत्र करीमुद्दीन उर्फ कल्लू निवासी ग्राम जिगना थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार कर धारा 137(2),87,64,352,51(2) बीएनएस, 3/5(1) उ.प्र. विधि विरूद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधि., 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट व 5एल/6 पाक्सो एक्ट में जेल भेज दिया गया।



