मीरजापुर।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मीरजापुर द्वारा जारी समायोजन आदेश बेसिक/पृ. सं./13340-49 तद् दिनांक 07 जनवरी 2026 के तहत किये गये समायोजन को नियम विरुद्ध बताते हुए शिक्षको ने शुक्रवार को बीएसए, सीडीओ एवं डीएम को पत्र भेजकर समायोजन निरत करने की मांग की।
पत्रक मे अवगत कराया है कि समायोजन के लिए पूर्व में जारी सरप्लस सूची में हम सभी का नाम नही आया और ना ही इस समायोजन के पूर्व किसी प्रकार की सरप्लस सूची जारी की गयी। समायोजन के दौरान कहीं से जूनियर और कहीं से सीनियर अध्यापक को हटाकर समायोजित कर दिया गया है। इस समायोजन के बाद समायोजित विद्यालयों की छात्र संख्या भी आर०टी०ई० के अनुसार शिक्षक मानक को पूरा नही कर रहे है। ऐसे में छात्र शिक्षक अनुपात प्रभावित हुआ है।
शिक्षको ने बताया कि कई ऐसे विद्यालय है, जहाँ छात्र शिक्षक अनुपात ठीक था किन्तु वहाँ से अध्यापक समायोजित कर दिये गये किन्तु उसी के अगल-बगल छात्र शिक्षक अनुपात से अधिक संख्या में उपलब्ध शिक्षक नही समायोजित किये गये। कहा है कि पिछले दो समायोजनों मे विकल्प लिये गये थे, लेकिन इस बार विकल्प लेकर समायोजन की कार्यवाही सम्पन्न नही की गयी।
महिला शिक्षिकाओं ने बताया कि दुर्गम दुरूह एवं साधन विहिन मार्गो पर समायोजित कर दिये जाने से असुरक्षा का भाव उत्पन्न हो गया है।
बताया गया कि अर्न्तजनपदीय स्थानान्तरण में आये शिक्षको से एकल और बन्द विद्यालयों की पूर्ति नही की गयी।
शिक्षको ने है कि विसंगति पूर्ण हुए उक्त समायोजन आदेश को निरस्त करने की कृपा करें। साथ ही अनुरोध है कि भविष्य में जब भी समायोजन हो तो समायोजन से पूर्व सरप्लस की सूची और विकल्प की व्यवस्था अवश्य उपलब्ध करायी जाये ताकि इस तरह की समस्यायें भविष्य में उत्पन्न न हो।
इस अवसर पर कुंवर आकाश सिंह, ओमपाल सिंह पटेल, विमलेश कुमार, सूर्यकेश सिंह, नेहा जायसवाल, सारिका सिंह, किरन कुमारी, पूजा कुमारी, दिव्या गुप्ता, अनीता सिंह, वर्षा रानी, संगीता पटेल, दीक्षा केसरवानी, सुमन गुप्ता, सर्वेश सिंह, अरःचना सिंह, आनंद कुमार सिंह, रोहित द्विवेदी, अमित पटेल, दिनेश सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, रवींद्र नाथ, शिवशंकर गुप्ता सहित भारी संख्या मे शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रही।



