मीरजापुर।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे संचालित जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर के तत्वाधान मे अन्धविश्वासो के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम 9 जनवरी 2026 को शांति निकेतन इंटर कॉलेज पचोखरा मडिहान मे आयोजित किया गया। उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह, विद्यालय के पूर्व सेवानिवृत्त प्रवक्ता सुरेश सिंह एवं हेल्पेज इंडिया के डॉक्टर प्रशांत कुमार मिश्रा तथा प्रयागराज से आये विशेषज्ञ प्रमोद मिश्र ने विना अग्नि के दीप वैज्ञानिक विधि से कराकर किया।
कार्यक्रम मे सभी अतिथियों, बाल वैज्ञानिको, अभिभावकों एवं औए हुए आमजन का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ग्रीन गुरु ने किया। जिला विज्ञान क्लब समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय ने बताया कि इस कार्यक्रम का उदेश्य ऐसे समाज विरोधी और जीवन के लिए घातक व्यक्तियों का पर्दाफाश वैज्ञानिक ढंग से किया जाना और समाज मे अलौकिक चमत्कारों मे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतो एवं प्रयोगो का प्रदर्शन करके विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के बेहतर ढंग से उपयोग किये जाने के लिए उत्प्रेरित किया जाना है।
इस कार्यक्रम मे विषय विशेषज्ञ के रूप मे प्रयागराज नैनी से प्रमोद मिश्रा उपस्थित रहेंगे। उनके द्वारा प्रायोगिक प्रदर्शन के माध्यम से नारियल से भूत भगाना, चाकू से चावल भरे लोटे को उठाना, जीभ से त्रिशूल आर पार करना, जीभ पर कपूर जलाना, विना माचिस के हवन कुंड मे दीप जलाना, अग्नि स्न्नान कराना, बोतल मे जीन बंद करना, मिट्टी से भभूत बनाना, नोट दोगुना करना, मिठाई खाने का भ्रम होना, सिर पर आग जलाकर चाय पकाना, सूर्य को सीधे जल देना जैसे ढोगियों द्वारा दिखाए गये चमत्कारों का पर्दा फाश करेंगे।
उनके सहयोगी के रूप मे शिव राम ऐसे 100 चमत्कारों की व्याख्या प्रयोगो द्वारा की। इन सभी चमत्कारों के पीछे विज्ञान के सिद्धांत को समझाया गया। इस कार्यक्रम मे विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राए, उनके अभिवावक, अध्यापक एवं आमजन उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम मे 378लोगो ने प्रतिभाग किया। संबंधित विषय पर प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी, जिसमे पोस्टर प्रतियोगिता मे स्मृति विश्वकर्मा प्रथम,आकांक्षा द्वितीय,चंद्रवली तृतीय, अंशिका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
स्लोगन प्रतियोगिता मे अन्नू पाल प्रथम, सनम बानो द्वितीय, पूनम कुमारी तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।समाचार पत्र पत्रिकाओं की कतरन प्रतियोगिता मे राधिका प्रथम, निशा कुमारी द्वितीय, अर्पिता को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जिला विज्ञान क्लब मीरजापुर द्वारा प्रतिभागी छात्रों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम मे विद्यालय के उपाध्यक्ष डॉक्टर नील रत्न सिंह एवं प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार श्रीवास्तव ने किया। इस कार्यक्रम मे योगेश त्रिपाठी, घनश्याम, सूर्य प्रताप पटेल, आदित्य कुमार, कड़े कांत दुबे, सौरभ श्रीवास्तव, राम अनुज, प्रीती, प्रीतेश उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम मे विद्यालय प्रांगण मे गुलाब के पौधे का रोपण भी ग्रीन गुरु एवं समन्यवयक सुशील कुमार पाण्डेय ने किया।



