मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी एवं मजदूर सभा की शोक सभा सपा जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर दुद्धी विधायक विजय गौंड़ के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनके योगदान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने अपना विधायक खो दिया है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में करना मुश्किल है। श्री गौंड़ निष्ठावान एवं आदिवासी नेता थे।
इस मौके पर मुन्नी यादव, अशोक यादव, सुरेश यादव, मेवालाल प्रजापति, अनीष खान, दीनानाथ प्रजापति, रवि सोनकर, अनिल सोनकर, बाबूलाल प्रजापति, केशरी नन्दन शर्मा, इन्द्रमणि प्रजापति, पप्पू प्रजापति, गुलाब प्रजापति, अवधेश सिंह, बच्चालाल यादव, रामलाल पाल, अमरनाथ चक्रवात, बजरंगी पाल, अनिल सोनकर, जगदीश सोनकर, पवन कुमार, दुर्गा सिंह, शराफतउल्ला आदि मौजूद रहें।
इस अवसर पर मजदूर सभा की बैठक जिलाध्यक्ष मेवालाल प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस मौके पर संगठन को मजबूत बनाने पर विचार किया गया। इसी कड़ी में नगर विधानसभा का अध्यक्ष जगदीश सोनकर और ब्लाक अध्यक्ष कोन सुरेश कुमार यादव को बनाया गया।



