मीरजापुर।
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार मेंजी 0बी0सी0-5.0 में जनपद मीरजापुर में प्राप्त निवेश प्रस्तावों के अंतर्गत ग्लोबल बिजनेस कनेक्ट (GBC)–5.0 की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज द्वारा जनपद को शासन द्वारा निर्धारित 26 हजार करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य के सापेक्ष अब तक की विभागवार उपलब्धि तथा शेष लक्ष्य की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
साथ ही विभिन्न इकाइयों के कार्यान्वयन के दौरान उत्पन्न समस्याओं एवं उन इकाइयों का विवरण भी प्रस्तुत किया गया जिन पर कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हो सका है।जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा निर्धारित निवेश लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि जिन इकाइयों के क्रियान्वयन में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं, विशेष रूप से मेसर्स गैलेट इस्पात लिमिटेड (परियोजना लागत ₹10,750 करोड़ — स्टील प्लांट), मेसर्स सिटी हॉस्पिटल सीबीएसई स्कूल निर्माण परियोजना तथा आर.एल.जे. कंकास्ट उद्योग, उनसे संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों द्वारा समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं संबंधित निवेशकगण उपस्थित रहे।



