राजगढ़, मीरजापुर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत गोल्हनपूर गांव में सरदार पटेल क्लब स्टेडियम में शुक्रवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच मीरजापुर टीम व दाड़ी राम टीम के बीच खेला गया।जिसमें मीरजापुर टीम ने टॉस जीतकर वैंटिंग के उतरी धूंयादार वैंटिंग करके 124 रन का स्कोर बनाया । वही जीत के लिए 125 रन की लक्ष्य लेकर उतरी दाड़ी राम टीम धूंयादार वैंटिंग करते हुए महज 18 वोभर में 125 रन का लक्ष्य पार करते हुए जीत का परचम लहराया दिया।दर्शकों के तालियों के गर्गराहट से पुरा स्टेडियम के गूंज उठा।
मुख्य अतिथि मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फाईनल मैच के विजेता टीम दाड़ी राम को जीत की ट्राफी प्रदान करते हुए फाइनल मैच में जीत हासिल करने वाले टीम पर रखा गया एक लाख रुपये ईनाम देकर पुरस्कृत किया।वही उपविजेता मीरजापुर क्रिकेट टीम को 51 हजार रुपये प्रदान किऐ गए।
मुख्य अतिथि ने उपस्थित खिलाड़ियों व दर्दको को संबोधित करते हुए कहा खेल से शरीर स्वस्थ रहता है। साथ में मन भी स्वस्थ रहता है। किसी न किसी बहाने खेलना जरूर चाहिए। खेल से स्वास्थ्य एवं मानसिक दोनों का विकास होता है। क्रिकेट देश का बहुत ही लोकप्रिय खेल है ।युवा बड चड़कर भाग लेते हैं। खेल से आपस भाईचारा भी बढता हैं। इस अवसर पर, बीडीओ, विरेंद्र सिंह, इंस, सौरभ, छोटू सिंह, कृष्ण उपाध्याय, अन्य व भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।



