राजगढ़, मीरजापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के स्थानीय गाँव में गुरूवार के शाम 7 बजे के लगभग अबूझ हाल में एक युवक की मृत्यु हो गई। स्वजन व पडोसी ठंड लगने से मृत्यु होने का आशंका जता रहे हैं। वही सूचना पर पहुचीं पुलिस जांच, पडताल में जूटी।
32 वर्षीय दशमी पुत्र स्वर्गीय शंकर, निवासी राजगढ़, थाना- राजगढ़, मीरजापुर। गुरूवार के शाम 7 बजे के लगभग घर के पास अलाव जलाकर ताप रहे थे।
अचानक पेट में दर्द उठा, शरीर अकडने लगी, एकाएक जमीन पर गिरकर तडपने लगे, शोरगुल सुनकर मौके पर पहुचें स्वजन व पडोसी, देखा तो उनकी ई लीला समाप्त हो गई थी। स्वजनों व पडोसियो ने , मृत्यु ठंड लगने से आशंका जताया है।
मृतक दशमी के उपर से पिता का छाया विगत दो वर्षों पहले ही उठ चुका था। मृतक को 3 वर्षीय एक पुत्र व 2 वर्षीय एक बेटी है। विगत 2 वर्षों से पत्नी ,मृतक व दोनों बच्चों को छोड़कर माईका में रहती है। मृतक मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण करते थे। पिता के अचानक मृत्यु पर बच्चों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।देखना है कि इन बच्चों के पालन पोषण के लिए कोई हाथ बढाने के लिए तैयार होता है कि नहीं। वही मौके पर पहुचीं राजगढ़ पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में राजगढ़ थाना अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने बताया कि स्थानीय गाँव में एक युवक की अबूझ हाल में मृत्यु हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अग्रिम कार्यवाई की जा रही है।



